Chandrayaan-3 मिशन पहुंचा चांद पर तो पृथ्‍वी पर जन्‍मे 4 ‘चंद्रयान’, जानें पूरा मामला

Newborn baby Chandrayaan: यूपी के मेरठ में 23 अगस्‍त की सुबह जन्‍मे एक बच्‍चे का नाम “विकम” रखा गया है।

Chandrayaan-3 मिशन पहुंचा चांद पर तो पृथ्‍वी पर जन्‍मे 4 ‘चंद्रयान’, जानें पूरा मामला

ओडिशा में पहले भी ऐसा हुआ है, जब किसी इवेंट पर जन्‍मे बच्‍चों के नाम उस घटना पर रख दिए गए।

ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 की सफलता का भारत में जश्‍न
  • कई पैरंट्स ने 23 अगस्‍त को जन्‍मे बच्‍चों का नाम चंंद्रयान रखा
  • ओडिशा से सामने आए मामले
विज्ञापन
Chandrayaan-3 मिशन अपनी मंजिल चांद पर है, इधर भारत में ‘चंद्रयान' जन्‍म ले रहे हैं। वाकया हैरानी भरा लेकिन दिलचस्‍प और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आता है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में जन्मे कई बच्चों का नाम ‘चंद्रयान' रखा गया है। इनमें 3 लड़के और एक लड़की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के मेरठ में 23 अगस्‍त की सुबह जन्‍मे एक बच्‍चे का नाम “विकम” रखा गया है। 

पीटीआई के अनुसार, केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में जन्मे 4 बच्‍चों में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि यह दोहरी खुशी है। उन्‍होंने बताया कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के कुछ मिनटों बाद ही उनके बच्‍चे का जन्‍म हुआ। हमने बच्चे का नाम मून मिशन पर रखने का फैसला किया है।

इलाके में जन्‍म के 21वें दिन बच्‍चे का नामकरण संस्‍कार किया जाता है। उम्‍मीद ही कि उस दिन प्रवत मलिक अपने बच्‍चे का नाम इस मिशन के साथ जोड़ देंगे।  

मलिक की पत्नी रानू ने का कहना है कि बच्‍चे का नाम चंद्रयान रखने का सुझाव घर के बड़े बुजुर्गों ने दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह एक नए तरह का नाम है। इस पर फाइनल फैसला 21 दिन बाद नामकरण के दिन ल‍िया जाएगा। 

रिपोर्ट बताती है कि तालाचुआ गांव की दुर्गा मंडल, नीलकंठपुर की जोशन्यारानी बाल और अंगुलेई गांव की बेबिना सेठी ने भी बुधवार शाम को बच्‍चों को जन्‍म दिया। दुर्गा मंडल के यहां बेटी जबकि बाकियों के यहां बेटों का जन्‍म हुआ। केंद्रपाड़ा सरकारी अस्पताल में नर्स अंजना साहू का कहना है कि सभी माएं अपने बच्‍चों का नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं।  ‘‘ये सभी माताएं अपने अपने बच्चों के नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं।''

ओडिशा में पहले भी ऐसा हुआ है, जब किसी इवेंट पर जन्‍मे बच्‍चों के नाम उस घटना पर रख दिए गए। कई साल पहले ओडिशा में जब चक्रवात आया था, तो कई पैरंट्स ने अपने बच्‍चों का नाम उसके नाम पर रखा था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »