Zoho Pay: तैयार हो जाइए! गूगल पे, फोन पे, पेटीएम को टक्कर देने आ रहा Zoho का पेमेंट ऐप

घरेलू टेक दिग्गज Zoho एक नए यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Zoho Pay अपनी सर्विसेज के लिए एक फीस यूजर्स से वसूलेगा।
  • यूपीआई पेमेंट्स पर 0.5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस लगेगी।
  • RuPay ट्रांजैक्शंस पर 2% प्लेटफॉर्म फीस लगेगी।

Zoho To Launch Zoho Pay UPI APP Soon

Zoho Pay: गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप्स को टक्कर देने अब Zoho Pay आ रहा है। घरेलू टेक दिग्गज Zoho एक नए यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है जिसका नाम Zoho Pay होगा। Zoho Pay नामक यह नया ऐप यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग और बैंकिंग कनेक्ट सहित कई पेमेंट ऑप्शंस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाएगा। यूजर्स यूपीआई के माध्यम से आवर्ती पेमेंट्स भी कलेक्ट कर सकते हैं। ये सभी फीचर्स इसे सब्सक्रिप्शन-आधारित सेवाओं के लिए आदर्श ऐप बनाने का काम करेंगे। 

Zoho Pay वर्तमान में टेस्टिंग से गुजर रहा है। ऐप को भारत में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। रोचक रूप से Zoho Pay को जोहो के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Arattai से भी जोड़ा (via) जाएगा। इसके माध्यम से यूजर्स सीधे चैट में ही पैसों का लेन-देन कर सकेंगे। Zoho का मकसद Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसे ऐप्स को टक्कर देना है जो मार्केट में पहले से ही मजबूत पकड़ के साथ पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध करवा रहे हैं। 

Advertisement

Zoho Pay के माध्यम से यूजर्स कई तरीकों से पेमेंट्स को रिसीव कर सकेंगे। इनवॉइस ईमेल, पेमेंट लिंक, समर्पित पेमेंट पेज, क्लाइंट पोर्टल आदि के माध्यम से आसानी से पमेंट्स को रिसीव किया जा सकेगा। बड़े ट्रांजैक्शन वॉल्यूम्स को मैनेज करने वाले व्यवसायों के लिए Zoho Pay यूजर्स को चार्जबैक ट्रैक करने, उनका जवाब देने और एक ही डैशबोर्ड में प्रूफ कलेक्ट करने की सुविधा देगा।

कितनी होगी फीस
Zoho Pay अपनी सर्विसेज के लिए एक फीस लगाएगा। इस पर यूपीआई पेमेंट्स पर 0.5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस लगेगी। कार्ड, नेट बैंकिंग, और RuPay ट्रांजैक्शंस पर 2% प्लेटफॉर्म फीस लगेगी। बैंक ट्रासफर पर 1% या Rs 10 चार्ज होगा (इनमें से जो भी कम हो)। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांजैक्शन पर 2.75% फीस लगेगी। अंतिम सेटलमेंट को यूजर के बैंक खाते में जमा करने से पहले सभी प्लेटफ़ॉर्म फीस ले ली जाएंगीं जिससे प्रक्रिया साफ और पूर्वानुमानित रहेगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.