YouTube Shorts को मिली AI की पावर, टेक्स्ट लिखकर वीडियो क्लिप और बैकग्राउंड बना सकते हैं; जानें कैसे?

Google का कहना है कि Veo 2 के इंटीग्रेशन से Dream Screen अब और तेजी से वीडियो जनरेट कर सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 19:42 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ने पिछले साल Dream Screen फीचर को पेश किया था
  • अब Veo 2 की मदद से यह फीचर और एडवांस हो गया है
  • सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि अब पूरे AI-जनरेटेड वीडियो क्लिप बना सकते हैं

Photo Credit: Google

Google ने अपने YouTube Shorts के लिए Dream Screen फीचर को और भी पावरफुल बना दिया है। अब इसमें Google के DeepMind का लेटेस्ट AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 2 इंटीग्रेट किया गया है। इससे अब न सिर्फ AI बैकग्राउंड जनरेट किए जा सकेंगे, बल्कि स्टैंडअलोन वीडियो क्लिप भी बनाई जा सकती हैं। यदि यूजर के पास किसी खास सीन का फुटेज नहीं है, तो अब एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से मनचाही वीडियो क्लिप तैयार की जा सकती है। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा देशों में उपलब्ध है और जल्द अन्य देशों में भी जारी किया जाएगा। भारत इसमें शामिल है या नहीं, जानने के लिए नीचे पढ़ें।

YouTube ने पिछले साल 'Made on YouTube' इवेंट में Dream Screen फीचर को पेश किया था, जिससे यूजर्स AI-जनरेटेड बैकग्राउंड बना सकते थे। अब Veo 2 की मदद से यह फीचर और एडवांस हो गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नए अपडेट के तहत यूजर्स सिर्फ बैकग्राउंड ही नहीं, बल्कि पूरे AI-जनरेटेड वीडियो क्लिप बना सकते हैं। यह उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा जो यूनिक कंटेंट क्रिएट करना चाहते हैं लेकिन उनके पास सही फुटेज नहीं होता।

Google का कहना है कि Veo 2 के इंटीग्रेशन से Dream Screen अब और तेजी से वीडियो जनरेट कर सकता है। यह मॉडल रियल-वर्ल्ड फिजिक्स और ह्यूमन मूवमेंट को बेहतर तरीके से समझता है, जिससे आउटपुट ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड होता है। इतना ही नहीं, यूजर्स स्टाइल, लेंस और सिनेमेटिक इफेक्ट्स भी सेलेक्ट कर सकते हैं, जिससे वीडियो और प्रोफेशनल लगेगा।

यदि यूजर अपने शॉर्ट्स के लिए AI-बेस्ड बैकग्राउंड बनाना चाहते हैं, तो उसे Shorts कैमरा खोलना होगा, Green Screen ऑप्शन सेलेक्ट करना है, फिर Dream Screen चुनना और अपना प्रॉम्प्ट टाइप करना है।
Advertisement

वहीं, स्टैंडअलोन वीडियो क्लिप बनाने के लिए Shorts कैमरा में जाएं, 'Add' बटन पर टैप करें, फिर 'Create' से वीडियो जनरेट करें।
Advertisement

गूगल ने इन फीचर्स के लिए SynthID वाटरमार्क और क्लियर लेबलिंग का यूज किया है, ताकि यह साफ रहे कि कंटेंट AI द्वारा बनाया गया है। ये फीचर्स अभी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य देशों में भी आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Veo 2, Dream Screen, Google, YouTube, YouTube Shorts, AI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.