YouTube लाया ताबड़तोड़ फीचर, अब TV ऐप को फोन से कर पाएंगे मैनेज और दूसरी स्क्रीन के तौर पर इस्तेमाल

YouTube कनेक्ट होने के बाद आप अपने टीवी पर देखने के लिए वीडियो सर्च करने के लिए अपने फोन के कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन से टीवी पर देखे जा रहे वीडियो पर एक कमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2022 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Google एक नया फीचर जारी कर रहा है जो काफी फायदेमंद है।
  • अगर आपको बड़े पर्दे पर मनोरंजन मिलेगा तो इससे चीजें काफी बदल जाती हैं।
  • वीडियो सर्च करने के लिए अपने फोन के कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टीवी पर YouTube देखना काफी शानदार है।

Photo Credit: YouTube

अगर यह कहा जाए कि टीवी पर YouTube देखना काफी शानदार है तो इसमें किसी को भी संदेह नहीं होगा। अगर आपको बड़े पर्दे पर मनोरंजन मिलेगा तो इससे चीजें काफी बदल जाती हैं, लेकिन इसमें कुछ लिमिट भी है। जैसे कि आप YouTube टीवी ऐप से किसी वीडियो को लाइक, सब्सक्राइब या शेयर नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल करना और नेविगेट करना मुश्किल है। साथ ही अधिकतर टीवी में इन फीचर्स का सपोर्ट करने के लिए एक इन बिल्ट वेब ब्राउजर नहीं मिलता है। इस दिक्कत को ठीक करने के लिए गूगल एक नया फीचर्स शुरू कर रहा है, जिससे आप बेहतर इस्तेमाल के लिए अपने टीवी को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

YouTube ब्लॉग पर पोस्ट के मुताबिक, Google एक नया फीचर जारी कर रहा है जो यूजर्स को आसानी से YouTube टीवी ऐप को अपने आईओएस या एंड्रॉइड फोन से कनेक्ट करने और वीडियो के साथ आसानी से जुड़ने के लिए आसानी से कनेक्ट करने की अनुमति देगा। वहीं अब आप अपने फोन को अपने टीवी पर यूट्यूब के लिए दूसरी स्क्रीन में बदल सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन और टीवी पर एक ही YouTube अकाउंट से साइन इन करना होगा। अगर आप साइन इन हैं तो टीवी पर यूट्यूब ऐप ओपन कीजिए और फिर अपने फोन पर YouTube ऐप पर जाइए और ऑटोमैटिकली पॉप अप होने पर कनेक्ट पर क्लिक कीजिए।

कनेक्ट होने के बाद आप अपने टीवी पर देखने के लिए वीडियो सर्च करने के लिए अपने फोन के कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन से टीवी पर देखे जा रहे वीडियो पर एक कमेंट कर सकते हैं या फिर उस वीडियो को जिसे आप देख रहे हैं अपने फोन के साथ टीवी पर उसकी डिटेल्स देख सकते हैं। यह नया फीचर कास्टिंग ऑप्शन के जैसा है, जिसका इस्तेमाल आप अपने फोन से टीवी पर वीडियो डालने के लिए कर सकते हैं। गूगल अब सिर्फ उन वीडियो के लिए उसी प्रकार इस्तेमाल कर रहा है जो आपको अपने टीवी के YouTube ऐप पर मिलते हैं। इस फीचर का रोलआउट शुरू हो रहा है। मगर यह आपके स्मार्टफोन या टीवी तक कब पहुचंगे इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.