• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • यूट्यूब के एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर भी मिलेगा लाइव स्ट्रीम वीडियो फीचर

यूट्यूब के एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर भी मिलेगा लाइव स्ट्रीम वीडियो फीचर

यूट्यूब के एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर भी मिलेगा लाइव स्ट्रीम वीडियो फीचर
विज्ञापन
यूट्यूब पर 2011 में लाइव स्ट्रीमिंग फीचर शुरू हुआ था और अब कंपनी ने अपने एंड्रॉयड व आईओएस मोबाइल ऐप पर भी इसकी शुरुआत कर दी है। कंपनी का कहना है कि यूट्यूब के मोबाइल एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में अब लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। एक लाइव वीडियो के लिए, यूज़र कोने में दिए गए बड़े रेड कैप्चर बटन को टैप करने के बाद एक तस्वीर को थंबनेल बनाने के लिए सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद वो फॉलोअर के लिए ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं। यूट्यूब का कहना है कि ऐप में रियर-टाइम चैट भी की जा सकती है।

यूट्यूब ऐप में शामिल किए गए लाइव-स्ट्रीम वीडियो में एक रेगुलर वीडियो के सारे फीचर मौजूद रहेंगे। और यूज़र उन्हें रिकमंडेशन या प्लेलिस्ट के जरिए ढ़ूंढ सकेंगे। यूट्यूब ने फिलहाल इस फीचर को कुछ चैनल जैसे यॉंग टर्क्स, एआईबी, प्लाटिका पोलिंसिया और विडकॉन पर एलेक्स वासाबी के लिए लॉन्च किया है। जल्द ही इसे अधिकतर यूज़र के लिए जारी किया जाएगा।

यूट्यूब ने इस खबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ''आज, हम यूट्यूब पब्लिशर को लाइव वीडियो को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। जल्द ही, आप अपने हाथ में मोबाइल पर यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे।''

यूट्यूब ने एक ब्लॉग पोस्ट में रिकॉर्ड व्यू वाले कुछ लोकप्रिय लाइव वीडियो को शामिल किया है। इनमें रॉयल वेडिंग 2011 भी शामिल है जिसे लाखों लोगों ने देखा। कंपनी ने बताया कि इस साल कोचहेला को यूट्यूब पर करीब 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

यूट्यूब ने यह कदम (मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग) अपने प्रतिद्वंदी फेसबुक द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो पर ज्यादा ध्यान देने के बाद उठाया गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के पास भी अपना मशहूर लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है। पिछले साल, ट्विटर ने पेरिस्कोप का अधिग्रहण किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Social, YouTube
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  2. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  3. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  4. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  5. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  6. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  8. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  10. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »