याहू मैसेंजर में अब हिंदी भाषा सपोर्ट मौजूद, कई नए फीचर हुए शामिल

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 10:54 IST
याहू इंडिया ने मंगलवार को याहू मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए अपडेट का ऐलान कर दिया। एंड्रॉयड अपडेट के जरिए याहू की कोशिश हिंदी भाषा के सपोर्ट के साथ देश में ज्यादा से ज्यादा यूजर तक पहुंचने की है। वहीं आईओएस अपडेट के साथ याहू मैसेंजर थर्ड-पार्टी कीबोर्ड सपोर्ट करता है।

स्पष्ट तौर पर कहें तो याहू मैसेंजर वी1.1.0 आईओएस के लिए और वी2.1.0 एंड्रॉयड के लिए जारी किया गया है। इस नए अपडेट के साथ याहू मैसेंजर में पहली बार अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाएं जैसे हिंदी (सिर्फ एंड्रॉयड के लिए), चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई और स्पेनिश को भी सपोर्ट करेगा। अब यह ऐप यूजर के मोबाइल कॉन्टेक्ट को सिंक और मैत कर दोस्तों को आसानी से सर्च करता है जिससे चैट करना पहले से ज्यादा तेज और आसान हो गया है। कंपनी का कहना है, ''मैसेंजर ऐप में सिर्फ कॉन्टेक्ट एक्सेस कर चैट का शानदार अनुभव लिया जा सकता है। ''

आईओएस पर याहू मैसेंजर अब आईओएस 8, आईओएस 9.2 और दूसरे वर्जन पर थर्ड-पार्टी कीबोर्ड ऐप सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड यूजर के लिए नए अपडेट से यूजर '/gif' के साथ कोई शब्द टाइप कर अलग-अलग इमेज भेज सकते हैं। ऐप में जीआईएफ इमेज को टम्बलर ने बनाया है जिसे याहू ने 2013 में खरीद लिया था। इस अपडेटेड ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इससे पहले याहू ने दिसंबर 2015 में एंड्रॉयड, आईओएस और वेब यूजर के लिए अपडेट जारी किया था। इस एपडेट से यूजर ऐप में कई तस्वीरें एक साथ शेयर कर सकते थे। इसके अलावा इस ऐप में तस्वीर लाइक करने का विकल्प भी मिला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.