Xiaomi शॉर्ट वीडियो ऐप Zili को करेगी बंद! 10 करोड़ से ज्यादा बार हो चुकी डाउनलोड

TikTok के बैन के बाद भारत में Zili के सब्सक्राइबर बेस में तेजी से इजाफा हुआ।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi भारत में अपनी पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप को बंद करने जा रही है।
  • ऐप के 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।
  • इसे TikTok की प्रतिद्वंदी माना जा रहा था।

TikTok के बैन के बाद भारत में Zili के सब्सक्राइबर बेस में तेजी से इजाफा हुआ।

Photo Credit: Google Play Store/Zili App

Xiaomi भारत में अपनी पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप को बंद करने जा रही है। चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कंपनी ने इस पॉपुलर ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भारत में बंद करने का फैसला किया है। ऐप के 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हैं। इसे TikTok की प्रतिद्वंदी माना जा रहा था लेकिन कंपनी ने इसे शट डाउन करने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक Zili ऐप को कंपनी 13 मार्च को ऑफलाइन कर देगी। 

Xiaomi की शॉर्ट वीडियो ऐप गूगल प्ले पर 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड्स के साथ मौजूद है। भारत में शॉर्ट वीडियो ऐप काफी पॉपुलर हैं और जिली भी उनमें से ही एक है। ऐसे में कंपनी ने अजब फैसला लेते हुए इसे भारत में बंद करने का निर्णय लिया है। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक, ऐप में ही इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि ऑपरेशनल एडजस्टमेंट के चलते ऐप को शट डाउन किया जा रहा है। वहीं, ऐप यूजर्स को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने कंटेंट को ऑफलाइन स्टोर कर लें और अपने Z-पॉइंट्स को शट डाउन डेट से पहले रीडीम कर लें। 
Advertisement

ऐप की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जिली के सर्वर से निर्धारित डेट के बाद सारा डेटा डिलीट कर दिया जाएगा और दोबारा उसे प्राप्त नहीं किया जा सकेगा। Zili को 2018 में लॉन्च किया गया था। वहीं TikTok को भारत में 2020 में बैन कर दिया गया था। उसके बाद इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और अब तक इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी स्मार्टफोन्स में ऐप पहले से ही इंस्टॉल होकर आ रही थी जिसके कारण इसके यूजर्स की संख्या अब और तेजी से बढ़ रही थी। 

TikTok के बैन के बाद भारत में Zili के सब्सक्राइबर बेस में तेजी से इजाफा हुआ। हालांकि टिकटॉक के बैन के बाद भारत कई और शॉर्ट वीडियो ऐप्स अस्तित्व में आए लेकिन सबकी किस्मत बहुत अच्छी नहीं रही। वहीं, शाओमी की अन्य ऐप्स को भी भारत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसमें कंपनी के ऐप्स जैसे Mi Browser और Mi Video Call भी शामिल हैं जिनको भारत में बैन का सामना करना पड़ा है। हाल ही में कंपनी ने देश में अपनी फाइनेंशिअल सर्विसेज को भी बंद कर दिया था। वर्तमान में भारत में कंपनी को टॉप पॉजीशन बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  2. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  3. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  4. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  6. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  7. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  8. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  9. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  10. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.