विंडोज अपने यूज़र को गूगल क्रोम की जगह एज ब्राउज़र इस्तेमाल करने का दे रहा है सुझाव

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 11:30 IST
ख़ास बातें
  • इन नोटिफिकेशन को सिर्फ चुनिंदा यूज़र के लिए इनेबल किया गया है
  • दावा किया गया है कि गूगल क्रोम ज्यादा बैटरी की खपत करता है
  • एज दूसरे ब्राउज़र की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा बैटरी लाइफ देता है
माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र की तरफ यूज़र को आकर्षित करना चाहती है। और इसी इरादे से माइक्रोसॉफ्ट ने जून में एक वीडियो जारी किया था जिसमें लोगों को यह कहकर आकर्षित करने की कोशिश की गई थी कि एज ब्राउज़र दूसरे ब्राउज़र की तुलना में कम बैटरी खपत करता है। अब, कंपनी ने विंडोज़ 10 यूज़र को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है जिसमें उन्हें एज ब्राउज़र पर स्विच करने को कहा जा रहा है।

इस नोटिफिकेशन को सबसे पहले ऐप डेवलेपर रूडी हुन ने देखा और उन्होंने इस नोटिफिकेशन का एक स्क्रीन शॉट भी साझा किया। विंडोज़ 10 का यह फीचर यूज़र को नोटिफिकेशन के जरिए ब्राउज़र स्विच करने के लिए कह रहा है। नोटिफिकेशन में कहा गया है, ''क्रोम तेजी से आपकी बैटरी की खपत कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट एज पर स्विच करें और 36 प्रतिशत तक ज्यादा बैटरी लाइफ पाए।'' हालांकि इस नोटिफिकेशन को विंडोज़ 10 इस्तेमाल कर रहे सभी यूज़र द्वारा नहीं देखा गया।
 

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एज की तरफ यूज़र का ध्यान आकर्षित करने के लिए विंडोज़ 10 का इस्तेमाल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है लेकिन कुछ यूज़र को यह परेशानी भरा लग सकता है। विंडोज़ 10 के लॉन्च के समय से ही कंपनी ने अपनी आक्रामक नीतियों के चलते कई ग्राहकों को नाराज़ किया है। यहां तक कि कंपनी द्वारा एक महिला को बिना उसकी अनुमति के उसके पीसी में जबरदस्ती विंडोज़ 10 अपडेट करने के लिए 10,000 डॉलर (करीब, 6,70,000 रुपये) भी चुकाने की खबर सामने आई। विंडोज़ 10 अपडेट से इस महिला को अपने पीसी में मौज़ूद कुछ जरूर फाइल और डॉक्यूमेंट खोने पड़ गए थे।

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि रेडमंड की इस कंपनी जून में एक वीडियो लॉन्च किया था जिसमें एज ब्राउज़र पर चलने वाले लैपटॉप की बैटरी लाइफ की तुलना क्रोम, फायरफॉक्स और ओपेरा पर चल रहे लैपटॉप की बैटरी लाइफ से की गई थी। माइक्रोसॉफ्ट का दावा था कि एज ब्राउज़र से दूसरे ब्राउज़र की तुलना में 17-70 प्रतिशत तक ज्यादा बैटरी लाइफ मिलती है।
Advertisement

पिछले महीने, माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया था कि ऐप्पल के ओएस एक्स पर सफारी ब्राउज़र के अलावा नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग के लिए 1080 पिक्सल तक फुल एचडी प्लेबैक रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट करने वाला यह अकेला ब्राउज़र है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google Chrome, Microsoft, Microsoft Edge, Windows 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.