आपकी Instagram Stories को कौन बार-बार देखता है, क्या आप पहचान सकते हैं? जानिए कैसे

Instagram आपको ये नहीं बताता कि कौन कितनी बार आपकी स्टोरी देख रहा है। सिर्फ ये दिखाता है कि किसने देखा, वो भी 24 घंटे के अंदर।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Instagram रिपीट व्यूज नहीं बताता, लेकिन पैटर्न से कुछ संकेत जरूर मिलते है
  • थर्ड पार्टी ऐप्स से बचें, ज्यादातर गलत डेटा दिखाते हैं
  • Instagram स्टोरी व्यू लिस्ट में टॉप पर लगातार बने रहना भी इशारा

Instagram की स्टोरी व्यूअर लिस्ट अक्सर एंगेजमेंट-बेस्ड होती है

Photo Credit: Instagram

Instagram स्टोरी फीचर लोगों को ये दिखाने देता है कि उनकी स्टोरी कितने लोगों ने देखी है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये पता लग सकता है कि कौन बार-बार आपकी स्टोरी देख रहा है? इसका जवाब सीधा नहीं है, क्योंकि Instagram आपको ये डाटा ऑफिशियली नहीं देता, लेकिन कुछ स्मार्ट ऑब्जर्वेशन और थर्ड-पार्टी तरीके हैं जिनसे आप अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि आपकी स्टोरी पर कौन “Repeat Watcher” है। खासकर जब आप किसी एक ही व्यक्ति को हर बार टॉप व्यूअर लिस्ट में देखते हैं, तो उसके बार-बार देखने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे Instagram की एल्गोरिद्म वर्क करती है, कौन सी चीजें Repeat Views का इशारा देती हैं और किन थर्ड-पार्टी टूल्स से आप थोड़ा ज्यादा क्लियर आइडिया पा सकते हैं।
 

Instagram बार-बार देखने वालों की लिस्ट दिखाता है क्या?

नहीं, Instagram आपको ये नहीं बताता कि कौन कितनी बार आपकी स्टोरी देख रहा है। सिर्फ ये दिखाता है कि किसने देखा, वो भी 24 घंटे के अंदर। लेकिन इसमें रिपीट व्यूज का कोई सीधा इंडिकेटर नहीं होता।
 

Advertisement

तो फिर पता कैसे करें? ये सिंपल ट्रिक आजमाएं

Instagram की स्टोरी व्यूअर लिस्ट (जो आप ऊपर स्वाइप करके देखते हैं) अक्सर एंगेजमेंट-बेस्ड होती है, यानी जो यूजर सबसे ज्यादा आपकी स्टोरी, प्रोफाइल या DM इंटरैक्ट करता है, वो ऊपर दिखता है। अगर कोई बार-बार आपकी स्टोरी देख रहा है, तो उसका नाम बार-बार लिस्ट में सबसे ऊपर आने लगेगा।
 

इस लॉजिक से पहचानें सीरियल स्टोरीज व्यूअर

अगर कोई व्यक्ति आपकी हर स्टोरी में सबसे ऊपर आ रहा है और आपने उससे कोई पर्सनल इंटरैक्शन नहीं किया, तो संभव है वो आपकी स्टोरीज बार-बार देख रहा हो। खासकर जब स्टोरी में कुछ नया नहीं हो, फिर भी वो व्यूअर बना रहे।
 

थर्ड-पार्टी ऐप्स और उनके लिमिटेशन

कुछ ऐप्स जैसे "InMyStalker" या "Reports+" दावा करते हैं कि वे रिपीट व्यूअर्स ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन Instagram ने थर्ड पार्टी डेटा एक्सेस पर पाबंदी लगाई है। ज्यादातर ऐसे ऐप्स या तो गलत डेटा दिखाते हैं या आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है।
 

Advertisement

क्लियर जवाब: पक्का तो नहीं, पर अंदाजा लगाना मुमकिन है

Instagram अभी आपको 100% डेटा नहीं देता कि कौन बार-बार आपकी उसी स्टोरी को देख रहा है, लेकिन अगर आप हर स्टोरी के व्यू पैटर्न पर ध्यान दें और कंसिस्टेंट टॉप व्यूअर को ट्रैक करें, तो आपको अच्छा आइडिया मिल सकता है कि कौन है जो आपको बार-बार देख रहा है।
 

क्या Instagram बताता है कि किसने मेरी स्टोरी कितनी बार देखी?

नहीं, Instagram सिर्फ दिखाता है कि किसने देखा, रिपीट व्यूज की जानकारी नहीं देता।

जो लोग लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं, क्या वो बार-बार देखते हैं?

संभव है। Instagram की एल्गोरिद्म एंगेजमेंट के आधार पर टॉप व्यूअर दिखाती है, लेकिन ये पक्का नहीं।

Advertisement

क्या कोई थर्ड पार्टी ऐप है जिससे रिपीट व्यूअर पता चल सके?

कुछ ऐप्स ऐसा दावा करते हैं, लेकिन वे या तो गलत जानकारी देते हैं या आपकी प्राइवेसी खतरे में डालते हैं।

क्या मैं किसी खास व्यक्ति को स्टोरी देखने से रोक सकता हूं?

हां, आप Instagram स्टोरीज सेटिंग्स में जाकर “Hide story from…” ऑप्शन से ऐसा कर सकते हैं।

क्या Instagram पर स्टोरी देखने वालों की लिस्ट 24 घंटे बाद भी दिखती है?

नहीं, स्टोरी हटने के बाद व्यूअर लिस्ट भी चली जाती है। केवल आर्काइव से स्टोरी देखी जा सकती है।

Advertisement

क्या Instagram भविष्य में यह फीचर दे सकता है?

फिलहाल ऐसी कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन यूजर्स की डिमांड लगातार बनी हुई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.