WhatsApp से भेज पाएंगे पैसे, यूपीआई पेमेंट फ़ीचर की मिली पहली झलक

बस कुछ दिन का इंतज़ार और, जी हां अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिवार को जल्द ही पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp के इसी हफ्ते रिलीज़ हुए एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर को देखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 13:05 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप में पेमेंट फ़ीचर के जल्द आने की उम्मीद बढ़ गई है
  • इस फ़ीचर को व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में देखा गया है
  • व्हाट्सऐप से एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेज पाएंगे
बस कुछ दिन का इंतज़ार और, जी हां अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिवार को जल्द ही पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp के इसी हफ्ते रिलीज़ हुए एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में  इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर को देखा गया है


WABetaInfo ब्लॉग के मुताबिक, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड 2.17.285 बीटा में पेमेंट फ़ीचर के लिए एक अलग पेज है जो अभी छिपा हुआ है। और इस ब्लॉग ने इस फ़ीचर की एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर को देखने पर पता चलता है कि, व्हाट्सऐप के जरिए यूपीआई का इस्तेमाल कर पैसों को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) किया जा सकेगा। यूपीआई, आधार के जरिए काम करता है। यूपीआई के इस्तेमाल के साथ ही, एक बैंक से दूसरे बैंक में तुरंत पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे, क्योंकि यूपीआई आईएमपीएस प्रोटोकॉल पर काम करता है।
 

गैज़ेट्स 360 ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि व्हाट्सऐप इस साल के आख़िर तक पेमेंट फ़ीचर लॉन्च करने की योज़ना बना रही है। उस समय इस फ़ीचर को लागू करने के तरीके के लिए कंपनी, एनपीसीआई के साथ बातचीत के दौर में थी।
Advertisement

कई दूसरी लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस जैसे वीचैट और हाइक मैसेंजर ने पहले ही पेमेंट सर्विस सपोर्ट दे दिया है। हालांकि, व्हाट्सऐप में इस सपोर्ट के आने के बाद भारत में डिजिटल पेमेंट में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। बता दें कि भारत में इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

पिछले साल डीमोनिटाइज़ेशन के साथ, मोबाइल पेमेंट ऐप जैसे कि पेटीएम (भारत में सबसे लोकप्रिय ऐप) और मोबिक्विक के ट्रांज़ेक्शन और यूज़र बेस की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि, इनमें से किसी के भी एक्टिव यूज़र व्हाट्सऐप के बराबर नहीं है। मज़ेदार बात है कि, व्हाट्सऐप ने अब पेटीएम को चुनौती देने की तैयारी कर ली है और मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम भी जल्द नया मैसेजिंग फ़ीचर लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, Social, Internet, Paytm, MobiKwik, UPI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.