• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp वेब पर पिक्चर इन पिक्चर मोड में आया Facebook, Instagram, Youtube लिंक का सपोर्ट

WhatsApp वेब पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में आया Facebook, Instagram, Youtube लिंक का सपोर्ट

अब कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट के साथ Facebook, YouTube और Instagram वीडियो का भी सपोर्ट जोड़ दिया है।

WhatsApp वेब पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में आया Facebook, Instagram, Youtube लिंक का सपोर्ट

WhatsApp वेब पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में आया Facebook, Instagram, Youtube लिंक का सपोर्ट

ख़ास बातें
  • WhatsApp Web का लेटेस्ट वर्जन नंबर 0.3.2041 है
  • पिछले महीने WhatsApp Web पर आया था पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
  • YouTube वीडियो अब WhatsApp वेब में होंगी प्ले
विज्ञापन
Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp द्वारा पिछले महीने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) मोड पहले शेयर वीडियो के साथ ही काम करता था। लेकिन अब कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट के साथ Facebook, YouTube और Instagram वीडियो का भी सपोर्ट जोड़ दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp Web के लेटेस्ट अपडेट का वर्जन नंबर 0.3.2041 है।

वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप वेब पर उपलब्ध पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर में अब यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम सपोर्ट को जोड़ा गया है। इसके लिए यूजर को अपडेट डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। जब भी यूजर व्हाट्सऐप वेब खोलेंगे, यदि अपडेट उपलब्ध होगा तो वह ऑटोमेटिकली इंस्टॉल हो जाएगा। अगर आप भी अपने WhatsApp वेब के वर्जन की जांच करना चाहते हैं तो WhatsApp Web > Settings > Help में जाएं।
 
0dr94kn8

Photo Credit: WABetaInfo

अगर आप अब भी पुराने वर्जन पर हैं तो cache क्लियर कर सर्विस को दोबारा शुरू करें। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको शेयर हुए वीडियो लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर WhatsApp वेब में ही वीडियो प्ले होने लगेगी। अपडेट बैच बनाकर रोल आउट हुआ है तो ऐसे में सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है। WABetaInfo ने पाया कि अपडेट नए इंप्रूवमेंट और सिक्योरिटी फिक्स के साथ आ रहा है।

याद करा दें कि पिछले साल जनवरी में iPhone यूजर्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को जारी कर दिया गया था। अक्टूबर 2018 से पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) मोड एंड्रॉयड बीटा पर उपलब्ध था लेकिन पिछले महीने एंड्रॉयड यूजर के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर को रोल आउट किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Web, Pip mode, Picture in Picture Mode

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »