अब Jio Phone समेत फीचर फोन से करें WhatsApp वॉयस कॉल!

WhatsApp वॉयस कॉल अब Jio Phone और दुनिया भर के अन्य KaiOS-आधारित फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। यह नई फीचर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) तकनीक पर काम करती है और इसके लिए यूजर को व्हाट्सएप कॉल करने के लिए सक्रिय Wi-Fi या मोबाइल डेटा कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जून 2021 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp ने फरवरी 2015 में स्मार्टफोन पर अपना वॉयस कॉलिंग फीचर पेश किया
  • 2019 में Whatsapp Nokia 8110 4G सहित अन्य मॉडल्स पर आया था।
  • अब अन्य KaiOS डिवाइसेज पर भी यूजर्स व्हाट्सएप वॉइस कॉल अटेंड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ने सितंबर 2018 में अन्य KaiOS फोन पर रिलीज होने से पहले Jio Phone पर शुरुआत की थी।

WhatsApp वॉयस कॉल अब Jio Phone और दुनिया भर के अन्य KaiOS-आधारित फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। यह नई फीचर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) तकनीक पर काम करती है और इसके लिए यूजर को व्हाट्सएप कॉल करने के लिए सक्रिय Wi-Fi या मोबाइल डेटा कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने मंगलवार को कहा कि व्हाट्सएप के जरिए वॉयस कॉलिंग अब वैश्विक स्तर पर लाखों स्मार्ट फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Jio Phone के लिए व्हाट्सएप 2018 में लॉन्च किया गया था, हालांकि यह 2019 में KaiOS पर आधारित अन्य फीचर फोन पर शुरू हुआ।

वॉयस कॉलिंग सुविधा पाने के लिए यूजर्स को अपने Jio Phone और अन्य KaiOS डिवाइसेज पर WhatsApp का वर्जन 2.2110.41 डाउनलोड करना होगा। एक बार एक्टिवेट करने के बाद यूजर्स अपने किसी भी चैट थ्रेड में Options > Voice call पर जाकर WhatsApp कॉल कर सकते हैं। Jio Phone समेत अन्य फीचर फोन पर भी यूजर्स व्हाट्सएप वॉइस कॉल अटेंड कर सकते हैं जैसे वह अन्य कॉल्स अटेंड करते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के माध्यम से कॉलिंग के लिए फोन में वाई-फाई या सेलुलर इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। 

व्हाट्सएप के सीओओ मैट इडेमा ने एक बयान में कहा, "व्हाट्सएप वॉयस कॉल को KaiOS सक्षम डिवाइसेज में लाने से हमें एक ऐसी सेवा के माध्यम से निजी तौर पर दुनिया से जुड़ने में मदद मिलती है जो सरल, विश्वसनीय और सभी के लिए सुलभ है - चाहे वे किसी भी तरह के मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हों।"
व्हाट्सएप ने सितंबर 2018 में अन्य KaiOS फोन पर रिलीज होने से पहले Jio Phone पर शुरुआत की। हालांकि, यह 2019 में Nokia 8110 4G सहित अन्य मॉडल्स पर आया।
Advertisement

अपनी रिलीज़ के बाद से WhatsApp अधिकांश KaiOS फोन पर प्रीलोडेड आता है। इस ऐप को दुनिया भर में सबसे अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स के साथ शीर्ष KaiOS नॉन-सिस्टम ऐप होने का दावा किया गया है। हालांकि, व्हाट्सएप ने दावे का समर्थन करने के लिए कोई आधिकारिक संख्या नहीं बताई है।

KaiOS टेक्नोलॉजीज के सीईओ सेबेस्टियन कोडविले ने कहा, "व्हाट्सएप के साथ, हम सभी के लिए आवश्यक, उपयोगी सेवाओं को सुलभ बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं, जिसमें कम सेवित समुदाय, साधारण डिवासेज की चाह रखने वाले सीनियर्स लोग और  सहयोगी फोन के रूप में KaiOS डिवाइसेज का उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं। अब वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ यूजर्स आसानी से किसी भी समय कहीं भी किफ़ायती तरीके से कॉल कर सकते हैं।"
Advertisement

व्हाट्सएप ने फरवरी 2015 में स्मार्टफोन पर अपना वॉयस कॉलिंग फीचर पेश किया था। हालांकि डेस्कटॉप यूजर्स के लिए व्हाट्सएप को इस साल मार्च में ही Windows और Mac apps के जरिए व्हाट्सएप वॉयस कॉल करने की क्षमता मिली।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.