WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से इस्तेमाल करने का तरीका

क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप को लैंडलाइन नंबर से भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर आप अपने निजी नंबर को छिपाए रखना चाहते हैं तो बता दें कि WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2019 12:54 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp आज की तारीख में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप
  • कई लोग निजी मोबाइल नंबर को व्हाट्सऐप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
  • ऐप में वैरिफिकेशन एसएमएस या कॉलिंग के ज़रिए होता है
मैसेजिंग ऐप बोलते ही, सबसे पहले WhatsApp का नाम आता है। भारत में इसकी लोकप्रियता को लेकर कोई संदेह नहीं है। हर दूसरे शख्स के फोन में व्हाट्सऐप होता ही है और ज़्यादातर लोग इसी का इस्तेमाल अपने जान-पहचान के लोगों से संपर्क या बातचीत करने के लिए करते हैं। आज की तारीख में व्हाट्सऐप सिर्फ मैसेजिंग ऐप ही नहीं रहा है। यह यूज़र को वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा देता है।

लेकिन इस मैसेजिंग ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास व्हाट्सऐप को सपोर्ट करने वाला डिवाइस, इंटरनेट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप को लैंडलाइन नंबर से भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर आप अपने निजी नंबर को छिपाए रखना चाहते हैं तो बता दें कि WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से चलाया जा सकता है।

हाल ही में WhatsApp ने अपना बिज़नेस ऐप लॉन्च किया था। देखा जाए तो ऐसा करके इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को एक नया आयाम मिल गया। कंपनी ने बिज़नेस हाउस को एक तरह से अपने ग्राहकों से संपर्क साधने का सिक्योर तरीका तो दिया ही है। साथ में यह भी सुनिश्चित किया है कि छोटे बिज़नेसमैन चाहें तो अपने WhatsApp अकाउंट को मोबाइल नंबर की जगह लैंडलाइन नंबर से चला सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि बिजनेसमैन अपने निजी मोबाइल नंबर को ही बिज़नेस के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। यह सुविधा मिलने के बाद उन बिजनेसमैन ने चैन की सांस ली होगी जो व्यवसाय के लिए किसी मोबाइल नंबर की जगह लैंडलाइन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यानी अब आप अपने लैंडलाइन नंबर को सीधे WhatsApp Business ऐप से जोड़ सकते हैं।
Advertisement
लैंडलाइन नंबर से WhatsApp इस्तेमाल करने का तरीका

1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप को इंस्टॉल कर लें। इसके बाद अपने मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप या व्हाट्सऐप सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर ऐप को खोलें।
Advertisement

2. इसके बाद WhatsApp ऐप आपको कंट्री कोड चुनने को कहेगा। इसके बाद 10 आंकड़ों वाला मोबाइल नंबर डालने को कहा जाएगा। यहां पर आप अपना लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं।
Advertisement

3. ऐप में वैरिफिकेशन एसएमएस या कॉलिंग के ज़रिए होगा। क्योंकि आपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल किया है। इसलिए एसएमएस तो नहीं आएगा। लेकिन ऐप पहले एसएमएस ही भेजता है। फिर करीब 1 मिनट बाद दोबारा एसएमएस भेजने या कॉल करने वाला बटन एक्टिव हो जाता है। यहां पर आप “Call Me” विकल्प चुन लें।

4. आप जैसे ही कॉल विकल्प चुनेंगे, आपके लैंडलाइन नंबर पर कॉल आ जाएगा। यह एक ऑटोमैटिक वॉयस कॉल होता है। इसमें आपको  6 आंकड़ों वाला वैरिफिकेशन कोड बताया जाएगा।  
Advertisement

आप इसी वैरिफिकेशन कोड को ऐप में डाल दें। इसके बाद आपका आपके व्हाट्सऐप अकाउंट लैंडलाइन नंबर पर सेटअप होने लगेगा। यहां पर पहले की तरह प्रोफाइल फोटो और नाम तय कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Landline

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.