WhatsApp में एक और धांसू फीचर की एंट्री, अब चुटकी में होगा कोई भी मैसेज सर्च! जानें कैसे करेगा काम

इसे अपने डिवाइस में अनुभव करने के लिए आपको किसी भी चैट में जाकर सर्च ऑप्शन में जाना होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 18:42 IST
ख़ास बातें
  • आपको किसी भी चैट में जाकर सर्च ऑप्शन में जाना होगा
  • यहां पर अगर आपको कैलेंडर का आइकन दिखता है तो फीचर चालू होना चाहिए
  • आने वाले दिनों में वॉट्सऐप का ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा

Whatsapp ने मैसेज को चैट में ढूंढना अब और आसान बना दिया है।

WhatsApp अपने इंटरफेस में नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। अब एक और धांसू फीचर कंपनी यूजर्स के लिए पेश करने जा रही है जिससे चैट में मैसेज ढूंढना और भी आसान हो जाएगा। इस फीचर पर कंपनी कथित तौर पर पिछले दो साल से काम कर रही थी और आखिरकार अब यह यूजर्स के लिए लाइव होने लगा है। इसे सर्च फॉर मैसेज बाई डेट फीचर कहा जा रहा है जिसमें आप किसी भी डेट के मैसेज को बड़ी आसानी से सर्च कर सकेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं कि यह कैसे काम करेगा। 

Whatsapp ने मैसेज को चैट में ढूंढना अब और आसान बना दिया है। जल्द ही यूजर्स इस सुविधा को इस्तेमाल कर सकेंगे। मैसेज को खोजने के लिए अब आपको पूरी चैट को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप सीधे तारीख डालकर भी मैसेज को सर्च कर सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को टेस्ट फ्लाईट ऐप पर रोल आउट कर दिया है। इसे सर्च फॉर मैसेज बाई डेट (Search For Messages By Date) का नाम दिया गया है। 

कंपनी ने इसे आईओएस 22.24.0.77  के वॉट्सऐप बीटा पर इसी नाम से लिस्ट किया है। आज इस फीचर को एंड्रॉयड टेबलेट सपोर्ट और आईओएस के कम्पेनियन मोड के लिए भी रिलीज कर दिया गया है। WABetainfo ने इसके बारे में जानकारी दी है। यह फीचर यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। यूजर्स अब सीधे किसी भी डेट के मैसेज पर जम्प कर सकेंगे और पूरी चैट को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इसे अपने डिवाइस में अनुभव करने के लिए आपको किसी भी चैट में जाकर सर्च ऑप्शन में जाना होगा। यहां पर अगर आपको कैलेंडर का आइकन दिखता है तो आपके वॉट्सऐप अकाउंट में यह फीचर चालू हो चुका है। अगर नहीं हुआ है, तो घबराएं नहीं, सभी यूजर्स के लिए यह बहुत जल्द उपलब्ध हो जाएगा। 
Advertisement

यहां पर ध्यान दें कि आपका वॉट्सऐप लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट होना चाहिए। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में वॉट्सऐप का ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में कंपनी ने एक और फीचर मैसेंजर में जोड़ा था जिसकी मदद से यूजर खुद की मैसेज भेज सकता है। इससे पहले मैसेज खुद को भेजने का ऑप्शन नहीं आता था और किसी दूसरे वॉट्सऐप अकाउंट की मदद लेनी पड़ती थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.