अब WhatsApp पर AI बताएगा क्या बात करनी है! टेस्टिंग में नया फीचर

इस WhatsApp फीचर की खास बात ये है कि वॉयस इंटरैक्शन के दौरान भी यूजर को क्विक चैट प्रॉम्प्ट्स मिलेंगे। फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 21:17 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ऐसे इंटरैक्टिव प्रॉम्प्ट्स पर काम कर रहा है
  • यूजर को बातचीत शुरू करने के लिए खुद से सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • Meta AI खुद यूजर्स को टॉपिक्स सजेस्ट करेगा

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp पर Meta AI चैटबॉट के लिए एक नया AI-पावर्ड फीचर टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें चैट टॉपिक्स खुद AI सजेस्ट करेगा। ये जानकारी व्हाट्सऐप के फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट ने Android के लिए WhatsApp बीटा 2.25.10.9 वर्ज में खोजी है। यह अपडेट Google Play Store पर उपलब्ध है, लेकिन नया फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है।

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp ऐसे इंटरैक्टिव प्रॉम्प्ट्स पर काम कर रहा है जो Meta AI चैटबॉट के साथ बातचीत को ज्यादा दिलचस्प बना सकें। यानी अब यूजर को बातचीत शुरू करने के लिए खुद से सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, Meta AI खुद यूजर्स को टॉपिक्स सजेस्ट करेगा। इनमें एंटरटेनमेंट, करंट इवेंट्स, ह्यूमर और अलग-अलग पर्सनालिटी स्टाइल शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

इस फीचर की खास बात ये है कि वॉयस इंटरैक्शन के दौरान भी यूजर को क्विक चैट प्रॉम्प्ट्स मिलेंगे। फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जैसे कि यूजर इसके जरिए पूछ सकता है, "What's my spirit animal?" या फिर AI से बोलने के लिए कह सकता है "like a surfer dude"। साथ ही, ऐसे सवाल भी पूछे जा सकते हैं जो कुछ नया सिखाएं, जैसे "How does inflation affect the economy?" या "Why do we dream?"

बताया गया है कि ये टॉपिक्स यूजर की प्राइवेट चैट्स को देखकर नहीं बनाए जाते। WhatsApp का कहना है कि सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं और Meta AI को इन तक एक्सेस नहीं होता। ये सजेशन पब्लिक जानकारी के बेस पर जनरेट किए जाएंगे, जिससे प्राइवेसी बनी रहे।
Advertisement

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फीचर में न्यूज-रिलेटेड प्रॉम्प्ट्स भी शामिल होंगे या नहीं। लेकिन आधिकारिक कैटेगरी लिस्ट फीचर के फाइनल रिलीज के समय सामने आएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.