WhatsApp वॉइस कॉल्स के लिए जल्द ला सकता है नया इंटरफेस

वॉट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप वॉइस कॉल्स के लिए नया इंटरफेस डेवलेप कर रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 14:34 IST
ख़ास बातें
  • अभी तक नए इंटरफेस के रिलीज को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • यह वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही वर्जन के लिए काम करेगा।
  • वॉट्सऐप ने पिछले हफ्ते वॉइस मैसेज फीचर में भी एक अपडेट दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कहा गया है कि यह रीडिजाइन किया गया इंटरफेस एंड्रॉयड के लिए भी होगा। 

WhatsApp जल्द ही वॉइस कॉल्स के लिए एक नया इंटरफेस लॉन्च कर सकता है। इसके वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन के लिए काम करने का अनुमान है। इसके लॉन्च के साथ वॉट्सऐप इंडिविजुअल और ग्रुप कॉल के लिए बेहतर एक्सपीरिएंस दे सकेगा। हालांकि, अभी तक यह इंटरफेस उपलब्ध नहीं है, यहां तक कि बीटा टेस्टर्स के लिए भी नहीं। इसका मतलब है कि यूजर्स को अभी इस अपडेटेड वॉइस कॉल इंटरफेस के लिए कुछ इंतजार करना होगा। 

वॉट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप वॉइस कॉल्स के लिए नया इंटरफेस डेवलेप कर रहा है। यह यूजर्स को और ज्यादा कॉम्पेक्ट और मॉडर्न एक्सपीरियंस देगा। रिपोर्ट में डेवलेपमेंट के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं। इनसे पता चलता है कि दोबारा डिजाइन किया गया इंटरफेस मौजूदा इंटरफेस से किस तरह अलग है। 
Advertisement

WABetaInfo ने इस स्क्रीनशॉट को वॉट्सऐप के iOS वर्जन के माध्यम से लिया है जिसमें कहा गया है कि यह रीडिजाइन किया गया इंटरफेस एंड्रॉयड के लिए भी होगा। 

अभी तक इस नए इंटरफेस के रिलीज को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसा कि बताया भी गया है कि वर्तमान में यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी मौजूद नहीं है। 
Advertisement

वॉट्सऐप के इस नए वॉइस कॉलिंग इंटरफेस के बारे में अब कई महीनों के बाद खबर आई है जब मैसेजिंग ऐप ने ग्रुप चैट्स में ज्वॉइन की जा सकने वाली कॉल्स के फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के साथ यूजर अपने ग्रुप में पहले से चल रही वॉइस या वीडियो कॉल को सीधे ज्वॉइन कर सकते हैं।  
Advertisement

हाल ही में वॉट्सऐप के लिए खबर आई थी कि यह कॉल्स और स्टेटस अपडेट के लिए भी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन पर काम कर रहा है। इसके अलावा हाल ही में WhatsApp Business पर बीटा टेस्टर्स को जल्दी रिप्लाई देने के लिए एक शॉर्टकट भी मिला था। 

वॉट्सऐप ने पिछले हफ्ते वॉइस मैसेज फीचर में भी एक अपडेट दिया है। अब यूजर्स वॉइस मैसेज भेजने से पहले उसको प्रिव्यू भी कर सकते हैं। इससे वॉट्सऐप ने वॉइस मैसेज के एक्सपीरिएंस को यूजर्स के लिए और बेहतर बनाने की कोशिश की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Whatsapp New voice call feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.