WhatsApp कर रहा कैमरा जूम कंट्रोल और स्टीकर क्रिएशन शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग

WhatsApp आईओएस पर बीटा टेस्टर्स के लिए दो नए फीचर ला रहा है जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में नई सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2024 11:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp आईओएस पर बीटा टेस्टर्स के लिए दो नए फीचर ला रहा है।
  • WhatsApp पर इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल करते हुए जूम करना आसान हो जाता है।
  • यूजर्स को अपने कैमरा रोल से जल्दी से नए स्टिकर बनाने की सुविधा मिलती है।

WhatsApp दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp आईओएस पर बीटा टेस्टर्स के लिए दो नए फीचर ला रहा है जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में नई सुविधाएं मिलेंगी। पहले फीचर से WhatsApp पर इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल करते हुए जूम करना बहुत आसान हो जाता है। वहीं दूसरा फीचर यूजर्स को अपने कैमरा रोल से जल्दी से नए स्टिकर बनाने या नए शॉर्टकट के जरिए स्टिकर बनाने के लिए मेटा AI का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ये दोनों फीचर्स आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। यहां हम आपको WhatsApp के आगामी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने iOS 24.9.10.75 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर एक नया जूम कंट्रोल फीचर देखा था। जिन यूजर्स ने TestFlight के जरिए iOS के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन पाने के लिए साइन अप किया है, वे अब नए कैमरा जूम कंट्रोल बटन के एक्सेस के लिए नए वर्जन में अपडेट कर सकते हैं जो उन्हें फोटो क्लिक करते हुए या WhatsApp पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कई जूम ऑप्शन के बीच स्विच करने की सुविधा देगा।
Advertisement

वॉट्सऐप वर्तमान में यूजर्स को इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल करते हुए व्यूफाइंडर पर अंदर और बाहर पिंच करने या कैप्चर बटन प्रेस करते हुए ऊपर की ओर स्वाइप करने की सुविधा देता है। ये दोनों ऑप्शन जूम बटन के इस्तेमाल के समान आसान नहीं हैं, जो कि भविष्य में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने iOS 24.9.10.74 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा के साथ बीटा टेस्टर्स के लिए एक और फीचर शुरू किया था। जिन यूजर्स ने इस वर्जन को इंस्टॉल किया है, उन्हें वॉट्सऐप पर स्टिकर सिलेक्शन पैनल खुलने पर क्रिएट और यूज AI शॉर्टकट नजर आएंगे।
Advertisement

पहला शॉर्टकट यूजर्स को एप्लिकेशन के बिल्ट इन स्टिकर एडिटर का इस्तेमाल करके एक नया वॉट्सऐप स्टिकर बनाने के लिए अपने कैमरा रोल से एक फोटो का इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। गैजेट्स 360 ने यह पुष्टि की कि यह ऑप्शन वॉट्सऐप के स्टेबल वर्जन पर कुछ यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। दूसरी ओर यूज एआई शॉर्टकट यूजर्स को कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विस Meta AI के साथ स्टिकर बनाने की सुविधा देता है।
Advertisement

हाल ही में WhatsApp के बीटा वर्जन पर टेस्टिंग में देखे गए अन्य फीचर्स में एक नई 'रिसेंटली ऑनलाइन' लिस्ट शामिल है। नाम से ही पता चलता है कि यह उन कॉन्टैक्ट को लिस्टेड करता है जो कुछ समय पहले ऐप पर एक्टिव थे। आपको बता दें कि प्लेटफॉर्म ने हाल ही में iOS पर अपने कलर पैलेट को अपडेट किया है, जिससे पूरे ऐप में ग्रीन बटन और टेक्स्ट दिख रहा है। इससे ऐप पर ऑप्शनल कलर थीम के लिए सपोर्ट मिल सकता है, जिसे पहली बार जनवरी में देखा गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.