WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स की फुल गाइड, यहां समझे अकाउंट को सेफ रखने के सभी तरीके

WhatsApp में कई ऐसी प्राइवेसी सेटिंग्स हैं जिन्हें सही तरीके से सेट करके आप अपनी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 12:56 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में Last Seen और Profile Photo प्राइवेसी कंट्रोल किए जा सकते हैं
  • Two-Step Verification और encrypted backup से सिक्योरिटी मजबूत होती है
  • Groups और Status सेटिंग्स से आप अपनी जानकारी सीमित कर सकते हैं

WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स स्क्रीन जहां यूजर अपनी जानकारी कंट्रोल कर सकता है

Photo Credit: Pexels/ Anton

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का साधन नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की रोजमर्रा की बातचीत, कामकाज और पर्सनल डेटा का बड़ा हिस्सा संभालता है। ऐसे में ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स को नजरअंदाज करना सीधे-सीधे आपकी जानकारी को जोखिम में डाल सकता है। WhatsApp ने पिछले कुछ सालों में प्राइवेसी से जुड़े कई कंट्रोल्स जोड़े हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इन्हें डिफॉल्ट पर ही छोड़ देते हैं। यही वजह है कि कई बार अनजान लोग आपकी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन या स्टेटस तक आसानी से पहुंच जाते हैं। अगर आप अपनी प्राइवेसी को बेहतर करना चाहते हैं, तो यहां WhatsApp की जरूरी सेटिंग्स को समझना जरूरी है - ये क्या करती हैं और इन्हें कैसे रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

All WhatsApp privacy settings you should know about

Last Seen and Online

WhatsApp में Last Seen and Online स्टेटस अलग-अलग कंट्रोल्स के साथ आते हैं। Last Seen बताता है कि आपने आखिरी बार ऐप कब खोला था। WhatsApp में इसे “Everyone”, “My Contacts”, “My Contacts Except…” और “Nobody” जैसे ऑप्शन्स के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। “Everyone” में सभी आपके लास्ट सीन को देख सकते हैं, “My Contacts” में केवल आपके सभी कॉन्टैक्ट्स लास्ट सीन देख सकते हैं, “My Contacts Except…” में आप उन लोगों को चुन सकते हैं, जिन्हें आप लास्ट सीन नहीं दिखाना चाहते और “Nobody” में कोई भी आपके लास्ट सीन को नहीं देख सकता।

Advertisement

इसी तरह Who Can See When I'm online ऑप्शन होता है। इसमें यदि आप Everyone चुनते हैं, तो आप जब भी ऑनलाइन होंगे, हर किसी को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई देगा। वहीं, Same as last seen ऑप्शन चुनने में, जो सेटिंग्स आप अपने लास्ट सीन के लिए रखेंगे, वहीं Online के लिए भी सेट हो जाएगी।

ध्यान दें कि यदि आप Nobody चुनते हैं, तो आपको भी किसी का Last Seen या Online स्टेटस नहीं दिखाई देगा।

Profile Picture और About

प्रोफाइल पिक्चर और अबाउट (बायो) भी अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग्स के तहत आते हैं। यूजर तय कर सकता है कि यह जानकारी “Everyone”, “My Contacts”, “My Contacts Except…” या “Nobody” में से किसे दिखाई दे। WhatsApp की सेटिंग्स के अनुसार, प्रोफाइल फोटो को “My Contacts” तक सीमित रखना बेहतर माना जाता है, ताकि आपकी फोटो अनजान लोगों तक न पहुंचे। About सेक्शन के लिए भी यही लॉजिक लागू होता है।

Advertisement

Status प्राइवेसी

WhatsApp Status फीचर भी Last Seen की तरह काम करता है। इसमें “My Contacts”, “My Contacts Except…” और “Only Share With…” जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसका मतलब है कि यूजर अपने स्टेटस को पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट या चुने हुए लोगों तक सीमित कर सकता है। प्राइवेसी के लिहाज से “My Contacts Except…” या “Only Share With…” का इस्तेमाल ज्यादा कंट्रोल देता है।

Advertisement

यहां एक ऑप्शन Allow Sharing होता है, जिसका मतलब होता है कि आपके कॉन्टैक्ट आपके द्वारा रीशेयर किए गए स्टेटस को देख सकते हैं और आगे फॉरवर्ड कर सकते हैं। ये डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहता है और इसे ऑफ रखना ठीक है।

Share across apps भी इसी के अंदर आता है। यदि आप नहीं चाहते कि आपका Status WhatsApp पर अपलोड होते ही अपने आप Facebook या Instagram में भी शेयर हो जाए, तो आप इसे ऑफ रखें।

Read Receipts (Blue Tick)

Read Receipts ऑन रहने पर सामने वाले को पता चलता है कि आपने मैसेज पढ़ लिया है। WhatsApp में इसे ऑफ करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन ऐसा करने पर आप भी दूसरों के read receipts नहीं देख पाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रुप चैट्स में read receipts हमेशा ऑन रहते हैं और उन्हें ऑफ नहीं किया जा सकता। तो ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे ऑन रखना चाहते हैं या ऑफ।

Advertisement

Groups सेटिंग

Groups प्राइवेसी कंट्रोल करता है कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है। इसमें “Everyone”, “My Contacts” और “My Contacts Except…” जैसे ऑप्शन मिलते हैं। WhatsApp के मुताबिक, “My Contacts” या “My Contacts Except…” चुनने पर अनजान लोग आपको सीधे ग्रुप में नहीं जोड़ पाएंगे, बल्कि उन्हें इनवाइट भेजना होगा और केवल आपके ऊपर निर्भर करेगा कि आप इनवाइट को एक्सेप्ट करते हैं या नहीं।

Advertisement

Live Location

Live Location फीचर के जरिए यूजर अपनी रियल-टाइम लोकेशन शेयर कर सकता है, जो तय समय तक दिखाई देती है। WhatsApp इसे पूरी तरह यूजर-कंट्रोल्ड फीचर बताता है, यानी यह तभी एक्टिव होता है जब आप खुद इसे शेयर करते हैं। इसे लगातार ऑन रखने का कोई ऑप्शन नहीं है, इसलिए जरूरत के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है।

Block और Privacy Controls

WhatsApp में Blocked Contacts लिस्ट के जरिए यूजर किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकता है। ब्लॉक किए गए यूजर न तो मैसेज भेज सकते हैं और न ही कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में “Privacy Checkup” नाम का फीचर भी दिया गया है, जो यूजर को स्टेप-बाय-स्टेप सभी प्राइवेसी सेटिंग्स रिव्यू करने में मदद करता है।

Two-Step Verification और Encryption

WhatsApp में Two-Step Verification एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर है, जिसमें अकाउंट रजिस्ट्रेशन के समय 6-digit PIN मांगा जाता है। वहीं WhatsApp के दावे अनुसार, चैट्स डिफॉल्ट रूप से end-to-end encrypted होती हैं, यानी मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं। इसके अलावा यूजर चाहें तो अपने क्लाउड बैकअप (Google Drive या iCloud) को भी end-to-end encryption के साथ सुरक्षित कर सकते हैं।

Disappearing Messages और App Lock

Disappearing Messages फीचर के जरिए चैट्स को तय समय (जैसे 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन) के बाद अपने आप डिलीट होने के लिए सेट किया जा सकता है। वहीं App Lock (fingerprint या Face ID) फीचर से WhatsApp को एक्स्ट्रा लॉक दिया जा सकता है, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति ऐप नहीं खोल पाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.