WhatsApp Pay को मिली सरकार से मंजूरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

WhatsApp Pay सेवा को भारत में पहले फेज़ के जरिए लगभग 10 लाख यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। धीरे-धीरे इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। व्हाट्सऐप के भारत में लगभग 40 करोड़ यूज़र्स हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 14:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay को 2018 में टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया था
  • इस सर्विस में यूपीआई के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा
  • व्हाट्सऐप पे सेवा को शुरुआत में 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा

WhatsApp Pay फीचर शुरुआत में 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा

WhatsApp Pay सेवा अभी तक भारत में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए टेस्टिंग फेज़ में उपलब्ध थी। अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को भारत में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लाइसेंस दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी चरणबद्ध तरीके से भारत में सभी यूज़र्स के लिए व्हाट्ऐप पे सेवा जारी कर सकती है। इस पेमेंट सेवा के जरिए यूज़र्स ऐप के अंदर से ही भारत सरकार की युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल कर डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने 2018 में इस पेमेंट सेवा को बीटा टेस्टिंग के रूप में लगभग 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया था, लेकिन नियामक की मंज़ूरी में देरी के चलते सेवा को सभी यूज़र्स तक नहीं पहुंचाया जा सका। 

अब Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पे को भारत में पहले फेज़ के जरिए लगभग 10 लाख यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। WhatsApp Pay के लिए कंपनी को NPCI का यह लाइसेंस लंबे समय के इंतजार के बाद गुरुवार को मिला था।

बता दें कि व्हाट्सऐप पे सेवा के पूरी तरह से जारी होने के बाद यह भारत की सबसे बड़ी मोबाइल पेमेंट सेवा में से एक बन जाएगी। इसके पीछे व्हाट्सऐप का भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होना है। बता दें कि इस समय भारत में WhatsApp का इस्तेमाल 40 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स करते हैं।

कंपनी ने WhatsApp Pay सेवा को टेस्टिंग मोड के तौर पर फरवरी 2018 में लॉन्च किया था। इस मोड को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के पास ऐप के अंदर एक 'पेमेंट' विकल्प आता है, जिसके जरिए यूज़र्स ऐप के अंदर से ही यूपीआई पर आधारित लेन-देन कर सकते हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकर्बर्ग ने विश्लेषकों को बताया कि व्हाट्सऐप पे को अगले छह महीनों में कई देशों में जारी किया जाएगा। व्हाट्सऐप पे सेवा के जारी होने में विलंभ के पीछे का कारण भारत सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स को लेकर होने वाली चिंता को बताया गया है। साइबर विश्लेषकों ने व्हाट्सऐप पे को भारतीय डिजिटल बैंकिंग ईकोसिस्टम के लिए एक खतरा तक बता दिया था। हालांकि अब NPCI द्वारा लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया है और अब भारत में व्हाट्सऐप यूज़र्स जल्द ही अपनी ऐप के जरिए पैसों का लेन-देन कर सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.