बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ

WhatsApp बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें अकाउंट लिंक होंगे लेकिन चैट प्राइवेट रहेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp बच्चों के लिए सेकेंडरी अकाउंट सिस्टम टेस्ट कर रहा है
  • पैरेंट सेटिंग्स कंट्रोल करेंगे, चैट कंटेंट रहेगा प्राइवेट
  • अनजान कॉन्टैक्ट्स से मैसेज और कॉल पर लगेगी रोक

Photo Credit: Pixabay

WhatsApp बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर एक नया रास्ता तलाश रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम उम्र के यूजर्स की एक्टिविटी को लेकर दुनियाभर में चिंता बनी हुई है और कई देशों में सख्त नियमों या बैन तक की बातें हो चुकी हैं। इसी बीच WhatsApp अब पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट पर कुछ हद तक नजर रख सकेंगे, वो भी प्राइवेसी से समझौता किए बिना।

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने शेयर की। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम टेस्ट कर रहा है जिसमें बच्चे का अकाउंट पैरेंट या गार्जियन के अकाउंट से लिंक होगा। खास बात यह है कि इसमें मैसेज या कॉल का कंटेंट पैरेंट को दिखाई नहीं देगा। यानी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पूरी तरह बरकरार रहेगा।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp सेकेंडरी अकाउंट का कॉन्सेप्ट ला सकता है। यह अकाउंट खास तौर पर कम उम्र के यूजर्स के लिए होगा और इसमें कुछ फीचर्स लिमिटेड रहेंगे। पैरेंट अकाउंट इस सेकेंडरी अकाउंट से लिंक रहेगा और कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेगा। हालांकि, चैट्स और कॉल्स की डिटेल्स पूरी तरह प्राइवेट रहेंगी।

आगे कहा गया है कि पैरेंट यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन मैसेज या कॉल कर सकता है। डिफॉल्ट तौर पर यह अकाउंट सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से ही बातचीत की अनुमति देगा, जिससे अनजान लोगों से संपर्क का रिस्क कम होगा। अभी WhatsApp में यह ऑप्शन नहीं है कि यूजर सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से मैसेज या कॉल रिसीव करे, लेकिन नए फीचर के साथ यह गैप भरा जा सकता है।

इसके अलावा, पैरेंट अकाउंट को कुछ जनरल एक्टिविटी अपडेट्स भी मिल सकते हैं, जैसे सेटिंग्स में बदलाव या अकाउंट से जुड़ी जानकारी। हालांकि, WhatsApp साफ कर चुका है कि मैसेज कंटेंट इसमें शामिल नहीं होगा।

Advertisement

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब रोलआउट किया जाएगा। लेकिन जिस तरह दुनियाभर में बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर दबाव बढ़ रहा है, उससे माना जा रहा है कि WhatsApp इसे जल्द ही स्टेबल वर्जन में ला सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, parental control, kids safety, social media, Meta
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  2. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  3. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  4. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  6. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  7. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  8. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.