WhatsApp एंड्रॉयड ऐप से जल्द जुड़ेंगे 138 नए इमोजी

WhatsApp पर पेश किए गए नए इमोजी अब तक एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध इमोजी से थोड़े अलग हैं। इसका मतलब है कि पहली नज़र में आपको बहुत अंतर नहीं नज़र आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 11:06 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के 'Mute' नोटिफिकेशन फीचर में बड़ा बदलाव होगा
  • WhatsApp version 2.20.197.6 beta पर लाए जाने की जानकारी
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के आम यूज़र्स के लिए फिलहाल नहीं उपलब्ध
WhatsApp पर 138 नए इमोजी की टेस्टिंग किए जाने की खबर है। लेटेस्ट बदलाव WhatsApp Android ऐप के 2.20.197.6 बीटा वर्ज़न पर आया है। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही WhatsApp ने एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए एनिमिटेड स्टीकर्स रोलआउट किया था। एनिमेटेड स्टीकर पैक प्लेटफॉर्म के आम रेगुलर स्टीकर पैक के साथ उपलब्ध होगा। प्लेटफॉर्म का लक्ष्य यूज़र्स को इनहांस्ड कम्युनिकेशन्स एक्सपीरियंस देने का है। इमोजी और स्टीकर्स की व्हाट्सऐप पर बहुत अहमियत है। इसका इस्तेमाल भावनाएं जताने के लिए होता है। साथ ही ये मनोरंजन का भी साधन हैं।

WhatsApp पर पेश किए गए नए इमोजी अब तक एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध इमोजी से थोड़े अलग हैं। इसका मतलब है कि पहली नज़र में आपको बहुत अंतर नहीं नज़र आएगा। ध्यान रहे कि इस बार कपड़ों, हेयरस्टाइल्स और स्किन टोन में नए कलर टोन्स का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने सबसे पहले नए इमोजी को WhatsApp version 2.20.197.6 beta पर लाए जाने की जानकारी दी। हालांकि, आप चाहें तो गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनकर लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड कर बदलावों से रूबरू हो सकते हैं। आप चाहें तो APK Mirror से एपीके फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। नए इमोजी को अभी व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के आम यूज़र्स के लिए फिलहाल नहीं रोलआउट किया गया है।़
 

हाल ही में खबर आई थी कि WhatsApp जल्द ही अपने 'Mute' नोटिफिकेशन फीचर में बड़ा बदलाव पेश करने वाला है। कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर “Mute Always” का विकल्प पेश करने वाली है, जिसके बाद आप कुछ चैट्स को हमेशा से लिए म्यूट कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल आप पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट के लिए भी कर सकते हैं। म्यूट फीचर के अलावा, व्हाट्सऐप को लेकर यह भी खबर है कि वह जल्द ही “Expiring messages” को भी ऐप में जोड़ने वाला है, जो कि 7 दिन के निर्धारित समय के बाद मैसेज को अपने आप गायब कर देगा।
Advertisement

इससे पहले WhatsApp ने बीते महीने एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए एनिमेटेड स्टीकर्स पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.