WhatsApp को हर दिन 100 करोड़ लोग करते हैं इस्तेमाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हर दिन 100 करोड़ यूज़र उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 11:37 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है
  • अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है
  • करीब एक साल पहले व्हाट्सऐप को एक महीने में 100 करोड़ लोग इस्तेमाल करते थे
इसमें कोई दो राय नहीं है कि WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हर दिन 100 करोड़ यूज़र उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि करीब एक साल पहले व्हाट्सऐप को एक महीने में 100 करोड़ लोग इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा स्नैपचैट स्टोरीज की नकल माने जाने वाले व्हाट्सऐप स्टेटस को हर दिन 25 करोड़ यूज़र इस्तेमाल में लाते हैं। मज़ेदार बात है कि यह स्नैपचैट कुल यूज़र की संख्या से भी ज़्यादा है।

फेसबुक की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, अब हर महीने एक्टिव यूज़र की संख्या बढ़कर 130 करोड़ हो गई है। इसके अलावा  हर दिन करीब 60 भाषाओं में करीब 5500 करोड़ मैसेज साझा किए जा रहे हैं। हर दिन 100 करोड़ वीडियो मैसेज साझा होते हैं और 450 करोड़ फोटो शेयर किए जाते हैं।

याद रहे कि 2014 में जब फेसबुक ने व्हाट्सऐप को खरीदा तो उस वक्त इस प्लेटफॉर्म पर मासिक यूज़र की संख्या 45 करोड़ थी। उस वक्त हर दिन 35 करोड़ लोग इस ऐप को इस्तेमाल करते थे। याद रहे कि फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

वहीं, साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए व्हाट्सऐप स्टेटस पर सिर्फ 6 महीने में हर दिन इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या 25 करोड़ हो गई है। तुलना करें तो स्नैपचैट ऐप को हर दिन कुल 16.6 यूज़र इस्तेमाल करते हैं। स्नैपचैट स्टोरीज की नकल इंस्टाग्राम स्टोरीज को भी हर दिन 25 करोड़ यूज़र इस्तेमाल में लाते हैं।
Advertisement

सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने ऐलान किया है कि फेसबुक के पास कुल 200 करोड़ यूज़र हैं और हर इस दिन प्लेटफॉर्म का 1.3 करोड़ यूज़र इस्तेमाल करते हैं। तिमाही आर्थिक नतीजों का ऐलान करते हुए ज़करबर्ग ने यह भी बताया था कि 10 करोड़ लोगों ने ग्रुप ज्वाइन किया था। और हर महीने फेसबुक से लोगों और बिजनेस द्वारा 200 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं।
Advertisement

ब्लॉग में व्हाट्सऐप के सीईओ जान कुआम ने कहा, “हम इस कीर्तिमान का जश्न तो मना ही रहे हैं, साथ में हम यूज़र तक और नए फीचर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ भरोसा, सरलता और सुरक्षा का साथ भी बना रहेगा।”
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.