• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आया बड़े काम का फीचर! स्पैम कॉल अब चुटकी में होगी ब्लॉक, ये रहा तरीका

WhatsApp में आया बड़े काम का फीचर! स्पैम कॉल अब चुटकी में होगी ब्लॉक, ये रहा तरीका

WhatsApp पर जल्द ही एक ऐसा फीचर भी आने वाला है जिसमें अन्य प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज किया जा सकेगा।

WhatsApp में आया बड़े काम का फीचर! स्पैम कॉल अब चुटकी में होगी ब्लॉक, ये रहा तरीका

यूजर फोन की लॉक स्क्रीन से ही वॉट्सऐप पर आ रही स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकेगा।

ख़ास बातें
  • फोन की लॉक स्क्रीन से ही स्पैम कॉल होगी ब्लॉक
  • यूजर को इसके लिए ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी
  • नया फीचर यूजर को स्पैम मैसेज पहचानने और ब्लॉक करने की सुविधा देता है
विज्ञापन
WhatsApp में एक काम का नया फीचर जोड़ा गया है जिसके माध्यम से यूजर फोन की लॉक स्क्रीन से ही वॉट्सऐप पर आ रही स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकेगा। यानी कि यूजर को इसके लिए ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी। अक्सर देखा जाता है कि वॉट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप्स में यूजर्स स्पैम मैसेज या कॉल से कई बार परेशान हो जाते हैं। ऐसे में Whatsapp का ये नया फीचर यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है। इसे कैसे आप अपने वॉट्सऐप में एक्टिवेट कर सकते हैं, पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

WhatsApp का नया फीचर यूजर को स्पैम मैसेज पहचानने और ब्लॉक करने की सुविधा देता है जिसमें न तो डिवाइस को अनलॉक करना होगा, और न ही ऐप में जाकर स्पैम को ब्लॉक करने की जरूरत पड़ेगी। आपको बताते हैं कि कैसे ये फीचर काम करता है। जब भी कोई स्पैम मैसेज नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर दिखता है, यूजर को उस नोटिफिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करना होगा, जिससे कई तरह के ऑप्शन खुलकर सामने आते हैं। इन्हीं में से एक ऑप्शन होता है कि भेजने वाले को तुरंत ब्लॉक कर दें। ब्लॉक करने के बाद मैसेजिंग ऐप एक दूसरा प्रॉम्प्ट भी दिखाता है जिसमें ब्लॉक किए गए सेंडर को रिपोर्ट भी किया जा सकता है। 

हालांकि वॉट्सऐप पर किसी अनजाने नम्बर से जब कोई कॉल या मैसेज आता है तो वहीं पर उसे कॉन्टेक्ट लिस्ट में एड करने, ब्लॉक करने, या फिर रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी दिखाया जाता है। फिर भी, अगर आप किसी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें- Settings > Privacy > Blocked contacts > Add > में जाएं। यहां पर जिस भी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना है, उसे सर्च करें या सिलेक्ट कर लें।

WhatsApp पर जल्द ही एक ऐसा फीचर भी आने वाला है जिसमें अन्य प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए अगर कोई आपको Instagram से मैसेज करना चाहता है तो वॉट्सऐप पर भी वह मैसेज रिसीव किया जा सकेगा। इसके लिए जल्द ही ऐप में थर्ड पार्टी चैट्स (Third Party Chats) का सेक्शन मिलने वाला है। इसमें अन्य प्लेटफॉर्म्स से आए मैसेज दिखाए जाएंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »