WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर लगा सकेंगे 1 मिनट लंबा वॉयस स्टेटस अपडेट

पहले WhatsApp में यूजर्स स्टेटस अपडेट के रूप में 30 सेकंड तक लंबे वॉयस नोट्स शेयर कर सकते थे। अब, प्लेटफॉर्म ने वॉयस नोट्स की अवधि को एक मिनट तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मई 2024 17:38 IST
ख़ास बातें
  • पहले WhatsApp स्टेटस अपडेट में 30 सेकंड लंबे वॉयस नोट्स शेयर कर सकते थे
  • अब, प्लेटफॉर्म ने वॉयस नोट्स की अवधि को एक मिनट तक बढ़ा दिया है
  • फीचर अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट में लंबे वॉयस मैसेज शेयर करने की सुविधा देता। यह फीचर ऐप के iPhone और Android दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध है। Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हालिया समय में कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जैसे AI-जनरेटेड प्रोफाइल पिक्चर और अनरीड मैसेज की गिनती को साफ करने का ऑप्शन।
 

Longer voice status updates on WhatsApp

पहले WhatsApp में यूजर्स स्टेटस अपडेट के रूप में 30 सेकंड तक लंबे वॉयस नोट्स शेयर कर सकते थे। बता दें कि वॉयस मैसेज को शेयर करने के लिए स्टेटस अपडेट पेज पर माइक्रोफोन आइकन को टैप एंड होल्ड करना होता है। अब, प्लेटफॉर्म ने वॉयस नोट्स की अवधि को एक मिनट तक बढ़ा दिया है।

हम इस फीचर के डिवाइसेज पर उपलब्ध होने की पुष्टि करने में सक्षम थे। हमने अपने टेस्ट में पाया कि अब स्टेटस अपडेट के रूप में 1 मिनट लंबा वॉयस मैसेज शेयर किया जा सकता है। फीचर अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फीचर के रोलआउट से उन लोगों की सुविधा बढ़ेगी, जो WhatsApp स्टेटस अपडेट के रूप में डालने के लिए लंबे वॉयस मैसेज को मैक्सिमम 30 सेकंड के कई हिस्सों में बांटा करते थे।
 

व्हाट्सएप आमतौर पर फेज्ड तरीके से अपडेट जारी करता है, इसलिए यदि आपको अपने डिवाइस पर यह फीचर नहीं मिला है, तो हम आपको सबसे पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह देंगे और फिर भी यदि आपको यह नहीं मिलता है, तो आपको थोड़े दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। हाल ही में रिपोर्ट किए गए फीचर्स में से एक क्रिएट विद एआई है, जो यूजर्स को AI-जनरेटेड प्रोफाइल पिक्चर बनाने की सुविधा देता है। इसके साथ, यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज करके उन पर्सनलाइज्ड इमेज को बना सकेंगे, जो उनकी रुचियों, व्यक्तित्व और मनोदशाओं से मेल खाती हैं।

इसके अलावा, चैट थीम फीचर भी डेवलप किया जा रहा है है। रिपोर्टों के अनुसार, WhatsApp जल्द ही यूजर्स को पांच प्रीसेट थीम - नीला, हरा (जो कि डिफॉल्ट है), ग्रे, लाल और बैंगनी में से चुनने की सुविधा दे सकता है। किसी थीम का चयन करने से कथित तौर पर चैट का रंग और साथ ही चैट बैकग्राउंड बदल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.