• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे पुराने मैसेज, WhatsApp ला रहा सबसे अनोखा फीचर

अब तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे पुराने मैसेज, WhatsApp ला रहा सबसे अनोखा फीचर

रिपोर्ट से पता चलता है कि यह फीचर आगामी अपडेट में जारी हो सकता है। फीचर रोल आउट होने के बाद यूजर्स को खास चैट के सर्च सेक्शन में एक नया कैलेंडर आइकन मिलेगा।

अब तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे पुराने मैसेज, WhatsApp ला रहा सबसे अनोखा फीचर

Photo Credit: WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp सर्च मैसेज बाय डेट फीचर पर काम कर रही है।
  • WhatsApp सर्च मैसेज बाय डेट फीचर कैसे करेगा काम।
  • इस फीचर से "कैलेंडर आइकन" पर टैप करके किसी खास तारीख की चैट पर जा सकेंगे
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स का आकर्षण बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ नए फीचर्स लाती रहती है। उसी दर्ज में WhatsApp कई फीचर्स पर काम कर रही है और इन्हीं में से एक सर्च मैसेज बाय डेट यानी कि तारीख के हिसाब से मैसेज खोजने वाला फीचर शामिल है।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी कथित तौर पर इस फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट होगा। इस फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप यूजर्स ऐप में एक नए "कैलेंडर आइकन" पर टैप करके किसी खास तारीख को हुई चैट पर जा पाएंगे।

WaBetaInfo की एक रिपोर्ट से पता चला है कि यह फीचर पहली बार दो साल पहले नजर आया था। मगर कुछ समय तक इसकी टेस्टिंग करने के बाद वॉट्सऐप ने इसे लॉन्च करने का प्लान रोक दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि "टेस्टफ्लाइट से iOS 22.0.19.73 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा जारी करने के बाद यह पता चला कि वॉट्सऐप आने वाले समय में दोबारा इस फीचर को लाने का प्लान  बना रहा है।"
 

WhatsApp सर्च मैसेज बाय डेट फीचर कैसे करेगा काम?


वॉट्सऐप फीचर पर वर्तमान में काम चल रहा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह फीचर आगामी अपडेट में जारी हो सकता है। फीचर रोल आउट होने के बाद यूजर्स को खास चैट के सर्च सेक्शन में एक नया कैलेंडर आइकन मिलेगा। यह बताया जाता है कि यह वॉट्सऐप फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो कि चैट से खास मैसेज को देखना चाहते हैं। इसके साथ ही किसी कॉन्टैक्ट से की गई चैट में पहला मैसेज सर्च करने में भी मदद होगी।

वॉट्सऐप जल्द ही कई नए फीचर्स लेकर आ सकती है, जिसमें प्राइवेसी फीचर्स जैसे ऑनलाइन स्टेटस हाइड करना, चुपचाप किसी ग्रुप को छोड़ कर जाना समेत कई अन्य फीचर्स दस्तक दे सकते हैं। WhatsApp ने हाल ही में कई नए फीचर्स को पेश किया है iOS और एंड्रॉइड के बीच चैट ट्रांसफर करने का अहम फीचर शामिल है। इस फीचर के आने के बाद एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को एक दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने पर अपनी पुरानी चैट खोने का खतरा नहीं रहेगा। एक प्रकार कहा जाए तो यह बहुत ज्यादा उपयोगी फीचर है।  इस फीचर के अलावा मैसेज के लिए इमोजी रिएक्शन, वॉयस कॉल पर किसी खास यूजर को म्यूट करना और अन्य शामिल हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »