फेक पिक्चर पर रोकथाम के लिए WhatsApp ला रहा है यह अनूठा फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

रिवर्स इमेज सर्च फंक्शन यूजर्स को इमेज वैरिफाई करने के लिए Google पर एक फोटो अपलोड करने की सुविधा देगा। ऐसे में यूजर यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें मिली सूचना में मौजूद तस्वीर असली है या नकली।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 19:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp जल्द Web प्लेटफॉर्म पर Reverse Image Search फीचर पेश कर सकता है
  • फेक तस्वीरों के सर्कुलेट होने की समस्या से निपटना है इसका उद्देश्य
  • Google के जरिए तस्वीर की प्रामाणिकता को वैरिफाई करने में मदद करेगा

Photo Credit: Pexels

WhatsApp Web पर फेक तस्वीरों के सर्कुलेट होने की समस्या से निपटने के लिए Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म जल्द एक नया फीचर पेश कर सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्लेटफॉर्म नए रिवर्स इमेज सर्च फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए यूजर खुद तस्वीर की असलियत पता लगा सकते हैं। यह Google के रिवर्स इमेज सर्च की तरह होगा, जिसमें गूगल इमेज सर्च के जरिए यूजर्स को तस्वीरों के असली बैकग्राउंड के बारे में पता लगाने की सुविधा देता है। यह फीचर व्हाट्सऐप वेब पर ओवरफ्लो मेनू के जरिए एक्सेस हो सकता है, जो इमेज देखने वाले इंटरफेस में तीन-बिंदु बटन को टैप करके एक्टिव होगा। फीचर गूगल के जरिए रिवर्स इमेज सर्च करेगा।

WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp जल्द अपने वेब प्लेटफॉर्म पर रिवर्स इमेज सर्च फीचर को पेश करने वाला है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को नकली तस्वीरों की पहचान करने और गलत सूचना से निपटने में मदद करना है। बताया गया है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नया फीचर Google पर इमेज को जल्दी से अपलोड करने और सीधे ऐप से उनकी प्रामाणिकता को वैरिफाई करने में मदद करेगा। यह फीचर वर्तमान में Android के लिए ऐप के बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है और जल्द ही व्हाट्सऐप वेब पर भी उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट आगे बताती है कि रिवर्स इमेज सर्च फंक्शन यूजर्स को इमेज वैरिफाई करने के लिए Google पर एक फोटो अपलोड करने की सुविधा देगा। ऐसे में यूजर यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें मिली सूचना में मौजूद तस्वीर असली है या नकली।

हालिया समय में अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ व्हाट्सऐप फेक तस्वीरों या मैसेज के सर्कुलेट करने के लिए एक हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में यह फीचर इसपर लगाम लगाने में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, यहां हमें यह ध्यान रखना होगा कि फीचर अपने आप रिवर्स इमेज सर्च नहीं करेगा, बल्कि इसे यूजर को खुद इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

पब्लिकेशन कहता है कि यह फीचर ओवरफ्लो मेनू के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा, जो इमेज देखने वाले इंटरफेस में मौजूद थ्री-डॉट बटन को टैप करके एक्टिव होगा। इस ऑप्शन को चुनने के बाद Google रिवर्स इमेज सर्च प्रोसेस खुद रिवर्स इमेज सर्च करेगा। 
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि Whatsapp का सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। व्हाट्सऐप की पैरंट कंपनी Meta ने कहा है कि व्हाट्सऐप, नए साल से उन Android डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फ‍िर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। व्हाट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है ताकि ऐप की सिक्‍योरिटी और फंक्‍शनैलिटी नई टेक्‍नॉलजीज के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे। यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि Android KitKat को साल 2013 में लाया गया था। इसका मतलब है कि WhatsApp का सपोर्ट बहुत पुराने स्‍मार्टफोन्‍स में बंद होने जा रहा है। आम डिवाइसेज में यह पहले की तरह काम करता रहेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.