WhatsApp वीडियो कॉल पर अपने साथी के साथ मिलकर सुन सकेंगे म्यूजिक, देख सकेंगे वीडियो!

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय अपना ऑडियो भी शेयर करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 21:37 IST
ख़ास बातें
  • iPhone पर जल्द वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयर करके म्यूजिक शेयर कर सकेंगे
  • वीडियो को देखने का ऑप्शन भी मिल सकता है
  • नया फीचर iOS 23.25.10.72 के लिए WhatsApp बीटा वर्जन पर देखा गया था
WhatsApp ने इस साल की शुरुआत में वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को जोड़ा था। लंबे समय से इंतजार में रहा यह फीचर यूजर्स को Google Meet या Zoom की तरह वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने का फायदा देता है। अब, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कथित तौर पर इस फीचर में कुछ बदलाव ला रहा है। WhatsApp जल्द ही आपको वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की सुविधा भी दे सकता है। यह फीचर कथित तौर पर iOS वर्जन 23.25.10.72 के लिए WhatsApp beta में देखा गया था, जो TestFlight ऐप पर उपलब्ध है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय अपना ऑडियो भी शेयर करने की अनुमति देगा। यह यूजर्स को वीडियो और म्यूज ऑडियो को एक साथ सुनने की सुविधा देगा जब कोई वीडियो कॉल में अपनी स्क्रीन शेयर करेगा। स्क्रीन-शेयरिंग सेशन के दौरान रियल टाइम में वीडियो और म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की क्षमता से प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन बढ़ने की उम्मीद है।
Advertisement

नया फीचर iOS 23.25.10.72 के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर देखा गया था जो आधिकारिक टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, फीचर को अभी भी बीटा टेस्टिंग चैनल पर यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है क्योंकि यह अभी भी डेवलपमेंट में है।

पब्लिकेशन ने शेयर म्यूजिक ऑडियो फीचर का प्रीव्यू साझा किया है, जो अंडर छिपे हुए अंडर डेवलप फीचर को सक्षम करके प्राप्त किया गया प्रतीत होता है। WABetaInfo का यह भी कहना है कि यह फीचर व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के साथ काम नहीं करेगा और यह उन वीडियो कॉल पर भी उपलब्ध नहीं होगा जहां वीडियो डिसेबल होगा।
Advertisement

WhatsApp ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अगस्त में वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट जोड़ा था। शेयर आइकन पर टैप करके इस ऑप्शन को एक्सेस किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature, WhatsApp iOS Features

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.