WhatsApp यूज़र्स जल्द ऐप का बदल सकेंगे रंग

नए WhatsApp फीचर की मदद से यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप चैट बॉक्स में रंग बदल सकेंगे और स्क्रीन पर टेक्स्ट के लिए हरे रंग का गहरा शेड चुन सकेंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2021 12:32 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp नए रंग बदलने वाले फीचर पर कर रहा है काम
  • नए फीचर की मदद से ऐप के अंदर रंग बदलने का मिलेगा विकल्प
  • पिछले कुछ समय से वॉयस मैसेज की स्पीड बदलने के विकल्पों पर भी चालू है काम

WhatsApp अपने Web प्लेटफॉर्म के बीटा प्रोग्राम पर भी काम कर रहा है

Facebook के स्वामित्व वाला लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर (New WhatsApp Feature) पर काम कर रहा है, जो यूज़र्स को ऐप के अंदर बैकग्राउंड कलर (Change WhatsApp Background Color) बदलने का विकल्प देगा। अभी ऐप के अंदर की थीम हरे रंग की है और यदि यह फीचर आता है, तो यूज़र्स इस थीम को किसी अन्य रंग में बदल सकेंगे। 

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। हालांकि व्हाट्सऐप ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके ऊपर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। ट्वीट के अनुसार, इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप चैट बॉक्स में रंग बदल सकेंगे और स्क्रीन पर टेक्स्ट के लिए हरे रंग का गहरा शेड चुन सकेंगे। फीचर रोलआउट को लेकर कोई स्पष्टा नहीं है।

कोरानावायरस महामारी के इस दौर में कंपनी लगातार नए फीचर्स को जोड़ रही है। वर्क फ्रॉम होम कल्चर के शूरू होने के साथ व्हाट्सऐप ने कई नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ा और पिछले कुछ समय से यह अफवाह है कि WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूज़र्स को अपनी सुविधानुसार वॉयस मैसेज की प्लेबैक स्पीड बदलने का विकल्प देगा। यह फीचर अभी बीटा में है, जिसे वर्तमान में iOS यूज़र्स के लिए विकसित किया जा रहा है।

यह फीचर लंबे वॉयस मैसेज के लिए काफी फायदेमंद है, जहां यूज़र्स मैसेज की स्पीड बढ़ा कर उसे जल्दी सुन सकते हैं। या जिन मैसेज में नंबर या कोई अहम जानकारी बताई जा रही है, उन्हें धीमा कर सुन सकते हैं। यह फीचर WhatsApp के 2.21.60.11 वर्ज़न के साथ जारी किया जाएगा। इसमें 1x, 1.5x और 2x स्पीड लेवल होंगे।
Advertisement

खबर है कि WhatsApp iOS यूज़र्स के लिए "WhatsApp Web Beta" प्रोग्राम पर भी काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म जनवरी से Android यूज़र्स के लिए भी वेब बीटा पर काम कर रहा है। कंपनी भविष्य में इस बीटा प्रोग्राम के तहत यूज़र्स को सार्वजनिक रूप से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को टेस्ट करने का मौका दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.