WhatsApp ने फेक न्यूज़ के मद्देनज़र इन मैसेज को फॉरवर्ड करने पर लगाई पाबंदी

हाल ही कि एक रिपोर्ट से जानकारी मिली कि कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 13:48 IST
ख़ास बातें
  • पहले एक बार में 5 लोगों को ही फॉरवर्ड कर सकते थे मैसेज
  • WhatsApp ने पहले भी फेक न्यूज के रोकथाम को लेकर उठाए हैं कई कदम
  • कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से फॉरवर्ड मैसेज में 40 फीसदी बढ़ोतरी का दावा

WhatsApp का यह कदम करेगा फेक न्यूज़ पर रोकथाम

WhatsApp के ज़रिए फर्जी और गलत खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के मकसद से मंगलवार को व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्ड करने के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। नए बदलाव के अनुसार, अब आप एक समय में एक ही चैट पर फ्रिक्वेंटली फारवर्ड मैसेज को फॉरवर्ड कर सकते हैं। यह अपडेट मौजूदा सीमा के अंतर्गत ही आया है, जिसमें यूज़र्स किसी मैसेज को केवल 5 बार ही फॉरवर्ड कर सकते हैं। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐस ने यह कदम कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फर्जी खबरों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ज़ारी किया है। हाल ही में WhatsApp द्वारा अपने यूज़र्स के लिए फॉरवर्ड मैसेज की प्रमाणिकता जांचने के लिए सर्च विकल्प पेश करने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें यूज़र व्हाट्सऐप पर आई किसी खबर को सर्च करके जांच सकते हैं कि यह खबर सच्ची है या फिर फर्जी।

जैसा कि सभी जानते हैं COVID-19 यानी कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया इस वक्त लॉकडाउन से गुज़र रही है, भारत में भी इन दिनों 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जब हर कोई अपने घरों में बंद है, तो बाहरी दुनिया से जुड़ने के लिए लोगों का रुख ऑनलाइन बढ़ गया है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है WhatsApp फॉरवर्ड मैसेज में। व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज में भारी बढ़ोतरी और फेक न्यूज़ के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कंपनी ने फॉरवर्ड मैसेज के लिए सीमा तय कर दी थी।
Advertisement

नया अपडेट का मतलब है कि यूज़र्स एक बार में किसी फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को एक शख्स को ही भेज सकते हैं। हालांकि, इसका मततलब यह नहीं है कि यूज़र्स एक से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड मैसेज बिल्कुल भी नहीं भेज पाएंगे। वह अभी भी मैसेज को कॉपी करके और चैट बॉक्स में पेस्ट करके मैसेज भेज सकते हैं।

व्हाट्सऐप का यह कदम स्वागत योग्य है, जो कि यकीनन फर्जी खबरों को फैलने पर रोक लगाएगा।
Advertisement

याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने पिछले साल अगस्त में उन मैसेज की पहचान करने के लिए “Frequently Forwarded” पेश किया था। ताकि उन मैसेज की पहचान हो सके जिसे बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट उस अपडेट के बाद आया है जिसमें आप एक समय में एक फॉरवर्ड मैसेज को केवल 5 लोगों को ही भेज सकते थे। भारत में यह बदलाव अगस्त 2018 में आया था, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसे पिछले साल जनवरी में ज़ारी कर दिया गया था। कंपनी का दावा था कि इस बदलाव से फॉरवर्ड मैसेज में 25 फीसदी की गिरावट आई थी।
Advertisement

हाल ही कि एक रिपोर्ट से जानकारी मिली कि कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp forward message, WhatsApp, coronavirus, COVID 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.