WhatsApp यूजर्स सावधान: फ्री मोबाइल का लालच देकर यूजर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेंध!

ESET के लिए काम करने वाले मैलवेयर रिसर्चर Lukas Stefanko ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ दिखाया गया है कि यह मैलवेयर किस तरह काम करता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 18:10 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर 'Worm' नाम का एक मैलवेयर फैल रहा है
  • फ्री मोबाइल फोन का लालच देकर लोगों से इंस्टॉल कराया जा रहा है नकली ऐप
  • यूज़र्स की कॉन्टेक्ट लिस्ट और फोन के नोटिफिकेशन का लिया जा रहा है एक्सेस

Android के क्विक रिप्लाई फीचर का इस्तेमाल कर यूज़र्स के कॉन्टेक्ट्स को मैसेज भेज रहा है यह मैलवेयर

WhatsApp पर एक नया मैलवेयर आया है। यह विज्ञापन के जरिए पैसा कमाने के उद्देश्य से फैलाया गया है, लेकिन एक सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है कि इसे फैलाने वाले लोग इसके जरिए यूज़र की निजी या वित्तिय जानकारियों को भी चुरा सकते हैं। यह मैलवेयर एक मैसेज के जरिए आता है। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया है, जिसे क्लिक करने पर Huawei Mobile App का एक नकली गूगल प्ले पेज खुल जाता है। इसे इंस्टॉल करते ही यूज़र के मोबाइल में मैलवेयर भी आ जाता है। खतरनाक बात ये है कि यह मैलवेयर यूज़र की कॉन्टेक्ट लिस्ट तक पहुंच प्राप्त कर लेता है और यूज़र के पता चले बगैर उसके व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को मैसेज भेज देता है। 
 
ESET के लिए काम करने वाले मैलवेयर रिसर्चर Lukas Stefanko (@LukasStefanko) ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ दिखाया गया है कि यह मैलवेयर किस तरह काम करता है। सबसे पहले यूज़र को एक मैसेज मिलेगा, जिसमें मुफ्त में मोबाइल जीतने का लालच दिया होगा और साथ ही मैसेज में एक लिंक भी शामिल होगा। अब लालच में यदि यूज़र इस लिंक पर क्लिक करता है, तो ब्राउज़र में Huawei Mobile App का एक नकली गूगल प्ले पेज खुल जाएगा। यह पेज हूबहू Google Play जैसा दिखता है। यदि यूज़र इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करता है, तो आप ऐप्स की तरह यह ऐप भी यूज़र से फोन के कई एक्सेस मांगता है। एक्सेस देते ही यह आपके फोन पर अपना कब्ज़ा कर लेता है। Stefanko ने इस मैलवेयर को 'Worm' कहा है।
 

रिसर्चर का कहना है कि इस व्हाट्सऐप मैलवेयर (WhatsApp Malware) को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह एंड्रॉयड के क्विक रिप्लाई फीचर का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि जैसे ही आपको कोई व्हाट्सऐप मैसेज मिलेगा, यह मैलवेयर उस मैसेज का रिप्लाई खुद कर देगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। इस मैसेज में भी मुफ्त मोबाइल जीतने वाला टेक्स्ट लिखा होगा और वही लिंक शामिल होगा। यदि कारण है कि यह मैलवेयर तेज़ी से वायरल हो रहा है। Lukas का कहना है कि यह मैलवेयर हर एक घंटे में मैसेज भेज रहा है।

इतना ही नहीं, Stefanko का मनना है कि फिलहाल तो यह मैलवेयर केवल विज्ञापन दिखा कर पैसे कमाने के उद्देश्य से फैलाया गया है, लेकिन इसके इस्तेमाल यूज़र की निजी और वित्तीय जानकारियां हासिल करने के लिए भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Adware, WhatsApp Malware, whatsapp hack
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.