WhatsApp पर फॉरवर्ड किए गए मैसेज को पहचानना हुआ आसान

WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिससे यूज़र को यह पता चल जाएगा कि उसको मिला हुआ मैसेज फॉरवर्ड किया गया है या नहीं।

WhatsApp पर फॉरवर्ड किए गए मैसेज को पहचानना हुआ आसान
ख़ास बातें
  • नया WhatsApp फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए होगा उपलब्ध
  • फॉरवर्ड किए हुए मैसेज में 'Forwarded' का लेबल लगा हुआ आएगा
  • 'फॉर्वडेड' लेबल के लिए आपके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्ज़न होना चाहिए
विज्ञापन
WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिससे यूज़र को यह पता चल जाएगा कि उसको मिला हुआ मैसेज फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। इस फीचर की झलक हमें पहले ही WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर मिली थी। व्हाट्सऐप के इस फीचर में मुख्य तौर पर सभी फॉरवर्ड किए हुए मैसेज में 'Forwarded' का लेबल लगा हुआ आएगा। इससे कोई भी यूज़र यह जान जाएगा कि उस मैसेज को सेंडर द्वारा ही लिखा गया है, या किसी और यूज़र के भेजे मैसेज को आगे बढ़ा दिया गया है। नए WhatsApp फीचर को दुनिया भर में एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर के ज़रिए स्पैम मैसेज पर नियंत्रण करना चाह रही है जिसे भेजने के लिए उसके प्लेटफॉर्म का धरल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि दुनिया भर में व्हाट्सऐप के मासिक 1.5 बिलियन यूज़र हैं और भारत में करीब 20 करोड़ लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं।

नए फीचर को पेश करते हुए व्हाट्सऐप ने कहा, "आज से WhatsApp आपको बताएगा कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड किया गया है।"

बीते हफ्ते ही व्हाट्सऐप पर 'Suspicious Link Detection' फीचर की झलक मिली थी। इसे मैसेज में असुरक्षित लिंक की मौज़ूदगी को हाइलाइट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐप पर गलत मैसेज के प्रचार-प्रसार रोकने के लिए 'Send Messages' पर्मिशन फीचर भी लाया गया है। इसकी मदद से ग्रुप एडमिन सभी ग्रुप सदस्यों को मैसेज भेजने पर रोक लगा सकते हैं।

इस तरह से पाएं WhatsApp 'Forwarded' फीचर
गौर करने वाली बात है कि 'फॉर्वडेड' लेबल देखने के लिए आपके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्ज़न होना चाहिए। यह लेबल मैसेज के ठीक ऊपर नज़र आता है, ताकि यूज़र जान सकें कि उन्हें भेजा गया मैसेज फॉरवर्ड है या नया लिखा गया है। इसके अलावा इस लेबल को डिसेबल करने का कोई विकल्प नहीं है। मतलब साफ है, मैसेज भेजने वाले यूज़र अपनी तरफ से इस लेबल को हटा नहीं सकेंगे।

WhatsApp के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को जानकारी दी कि इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसे कुछ दिनों में दुनियाभर के यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें कोई दोमत नहीं है कि व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किए जा रहे मैसेज की पहचान करने के लिए यह बेहद ही कारगर फीचर है। लेकिन यूज़र अब भी चाहें तो किसी भी मैसेज के टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट करके भेज सकते हैं। यह फ्रेश मैसेज के तौर पर जाएगा और इसमें फॉर्वडेड का लेबल भी नहीं लगा होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »