• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने पेश किया ‘बोल बहन’, इस नंबर पर Hi लिखकर लड़कियां ले सकेंगी स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श

WhatsApp ने पेश किया ‘बोल बहन’, इस नंबर पर Hi लिखकर लड़कियां ले सकेंगी स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श

इस चैटबॉट के साथ अंग्रेजी और हिंदी के अलावा ‘हिंग्लिश’ में भी बात की जा सकती है।

WhatsApp ने पेश किया ‘बोल बहन’, इस नंबर पर Hi लिखकर लड़कियां ले सकेंगी स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श

Photo Credit: chhaajaa.com

वॉट्सऐप ने नॉन-प्रॉफ‍िट ऑर्गनाइजेशन गर्ल इफेक्‍ट के साथ मिलकर इसे पेश किया है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर +91-7304496601 नंबर पर या वेब पर इसकी प्रोफाइल पर जाना होगा
  • यहां 'Hi' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट से बात की जा सकती है
  • नया चैटबॉट हिंदी बेल्ट की किशोर लड़कियों और युवतियों पर फोकस करता है
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) ने नॉन-प्रॉफ‍िट ऑर्गनाइजेशन गर्ल इफेक्‍ट (Girl Effect) के साथ मिलकर किशोर लड़कियों के लिए एक चैटबॉट की घोषणा की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्‍ड इस चैटबॉट का नाम है 'बोल बहन' (‘Bol Behen')। इस चैटबॉट की मदद से लड़कियां अपने स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में परामर्श ले सकेंगी। चैटबॉट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह लड़कियों को उनकी प्रजनन संबंधी हेल्‍थ, सेक्‍सुअलिटी और रिलेशनशिप के बारे में गाइड करता है। इस चैटबॉट के साथ अंग्रेजी और हिंदी के अलावा ‘हिंग्लिश' में भी बात की जा सकती है। 
 

ऐसे करें ‘बोल बहन' चैटबॉट से बात 

यूजर को वॉट्सऐप पर +91-7304496601 नंबर पर या वेब पर इसकी प्रोफाइल पर जाकर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट से बात की जा सकती है। वॉट्सऐप ने कहा है कि नया चैटबॉट देश की हिंदी बेल्ट में रहने वालीं किशोर लड़कियों और युवतियों टार्गेट करता है, जो आमतौर पर सीमित इंटरनेट बैंडविड्थ वाले स्मार्टफोन इस्‍तेमाल करती हैं। 

अनुमान है कि यह चैटबॉट देशभर की लाखों लड़कियों तक पहुंचेगा, जिससे वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं और चिंताओं के बारे में जान सकेंगी। गर्ल इफेक्ट ने पहली बार साल 2020 में फेसबुक मैसेंजर पर बोल बहन चैटबॉट लॉन्च किया था। वहां इसे लगभग एक लाख बातचीत की और इसे 16 लाख मेसेज मिले। यह चैटबॉट दक्षिण अफ्रीका में इस्‍तेमाल हो रहे ‘बिग सिस' नाम के चैटबॉट से प्रेरित है।

इंडिया में गर्ल इफेक्ट के कंट्री लीड कनिष्क कबीरराज ने कहा कि वॉट्सऐप की तकनीक हमें लड़कियों और उनकी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच संबंध बनाने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि इससे हमें भविष्य में और अधिक सहज व पर्सनल हेल्‍थ सर्विस देने में मदद मिलेगी। लड़कियों के लिए अपॉइंटमेंट बुक की जा सकेंगी।  रिमाइंडर भेजे जा सकेंगे और बोल बहन को लेकर उनका फीडबैक भी लिया जा सकेगा। 

गर्ल इफेक्ट, अफ्रीका और एशिया में काम करता है। यह लड़कियों और युवतियों तक चैटबॉट, चैट शो और टीवी ड्रामा के जरिए जानकारी पहुंचाता है। लड़कियों को उनके शरीर और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। जाहिर तौर पर वॉट्सऐप के साथ इस चैटबॉट के इंटीग्रेट होने से लड़कियों को फायदा मिलेगा और वो अपने स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में परामर्श ले सकेंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »