वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस

WhatsApp ने Group Chats के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। नए अपडेट में Polls को और स्मार्ट बनाया गया है, @all मेंशन पर नया कंट्रोल दिया गया है और अब मौजूदा ग्रुप से एक टैप में नया ग्रुप भी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 14:35 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने Group Chats के लिए कई नए फीचर्स रोल आउट किए
  • Polls में End Time, Voter Privacy और Edit का विकल्प जोड़ा गया
  • बड़े ग्रुप्स में @all पर एडमिन कंट्रोल और एक टैप में नया ग्रुप बन सकता है

WhatsApp ने Group Chats के लिए Polls, @all और Group Management से जुड़े नए फीचर्स पेश किए

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने ग्रुप चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने Polls, @all मेंशन और ग्रुप मैनेजमेंट से जुड़े फीचर्स में बदलाव किए हैं। इसके अलावा अब यूजर्स किसी बड़े ग्रुप से सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप भी बना सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स का मकसद ग्रुप में फैसले लेना आसान बनाना और जरूरी मैसेज मिस होने से बचाना है। चलिए सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Polls में मिलेगा End Time का ऑप्शन

अब WhatsApp Poll बनाते समय उसके लिए End Time भी सेट किया जा सकेगा। तय समय पूरा होने के बाद पोल अपने आप बंद हो जाएगा और कोई नया वोट नहीं दिया जा सकेगा। यह फीचर उन ग्रुप्स के लिए काम का होगा, जहां किसी तय समय तक फैसला लेना जरूरी होता है।

अब छिपा सकेंगे किसने किसे वोट दिया

WhatsApp ने Polls में Voter Privacy का नया ऑप्शन भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स यह छिपा सकते हैं कि किस सदस्य ने किस ऑप्शन को वोट दिया। इससे लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय दे सकेंगे और बाकी सदस्य उनके वोट की जानकारी नहीं देख पाएंगे।

15 मिनट तक Poll एडिट करने की सुविधा

अगर Poll बनाने के बाद उसमें कोई टाइपिंग गलती रह जाए या सवाल को थोड़ा बदलने की जरूरत पड़े, तो अब उसे दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp अब Poll बनाने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट करने की सुविधा भी दे रहा है।

Advertisement

बड़े ग्रुप में @all फीचर पर एडमिन का कंट्रोल

WhatsApp ने @all मेंशन फीचर में भी बदलाव किया है। अब 32 से ज्यादा सदस्यों वाले ग्रुप में @all का इस्तेमाल केवल ग्रुप एडमिन ही कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो Notification Settings में जाकर @all मेंशन की नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकते हैं।

Advertisement

बड़े ग्रुप से एक टैप में बन जाएगा नया ग्रुप

अब किसी बड़े WhatsApp ग्रुप से अलग चर्चा शुरू करना भी आसान हो जाएगा। कंपनी ने ऐसा फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स मौजूदा ग्रुप के चुनिंदा सदस्यों के साथ सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप बना सकेंगे। इसके लिए हर सदस्य को अलग-अलग जोड़ने की जरूरत नहीं होगी।

यह फीचर उन परिस्थितियों में काम आएगा, जब किसी बड़े ग्रुप के कुछ लोगों को किसी खास विषय पर अलग से बातचीत करनी हो। उदाहरण के लिए, किसी इवेंट की प्लानिंग या सरप्राइज पार्टी आयोजित करने के लिए अलग ग्रुप आसानी से बनाया जा सकेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.