WhatsApp पर ऐसे करें ग्रुप कॉल, आसान स्टेप्स

WhatsApp का ग्रुप कॉलिंग फीचर साल 2018 में लॉन्च हुआ था। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जिन्हें बाकि ग्रुप कॉलिंग ऐप जैसे Zoom या फिर Google Duo आदि समझ नहीं आते।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के ग्रुप कॉल में केवल चार सदस्य ही जोड़े जा सकते हैं
  • व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल के दौरान भी जोड़ सकते हैं अन्य सदस्य
  • आप केवल तीन सदस्य के साथ ही कर सकते हैं व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल

WhatsApp के अलावा Zoom और Google Duo भी है वीडियो कॉलिंग ऐप

WhatsApp दोस्तों और परिवार वालों के साथ चैटिंग करने का सबसे लोकप्रिय ज़रिया है। लेकिन यह ऐप केवल चैटिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए आप अपने चाहने वालों से वर्चुल तरीके से मुलाकात भी कर सकते हैं, जिसे वीडियो कॉलिंग कहते है। यदि आप वीडियो कॉल नहीं करना चाहते, तो इस ऐप पर आपके लिए वॉयस कॉलिंग फीचर भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसमें केवल एक शख्स से ही नहीं बल्कि आप व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए एक साथ कई लोगों से वीडियो चैट का मज़ा ले सकते हैं। WhatsApp का ग्रुप कॉलिंग फीचर सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, चाहे आप Android यूज़र हो या फिर iOS यूज़र।

WhatsApp का ग्रुप कॉलिंग फीचर साल 2018 में ही लॉन्च कर दिया गया था। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जो एक-साथ कई लोगों से वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं और वह बाकि ग्रुप कॉलिंग ऐप जैसे Zoom या फिर Google Duo को समझना नहीं चाहते। ऐसे लोगों के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल बेहतर विकल्प है। अगर आप भी इस फीचर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है, तो आज हम आपकी इस दुविधा को भी दूर करने वाले हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि WhatsApp Group Call कैसे करें। हालांकि, एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए यह तरीका अलग-अलग है। हम दोनों ही तरीके आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं वो तरीका-
 

एंड्रॉयड पर कैसे करें ग्रुप व्हाट्सऐप कॉल

1. सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करें।
2. अब व्हाट्सऐप पर चैट, स्टेटस और कॉल बार में से 'कॉल' को चुनें।
3. कॉल को चुनने के बाद आपको वो लिस्ट नज़र आएगी जिनके साथ आज-तक आपने व्हाट्सऐप कॉल की है।
Advertisement
4. अब आपको 'New group' कॉल बटन पर क्लिक करना है।
5. अब अपने कॉन्टेक्ट्स में से वो नंबर चुनने हैं, जिनके साथ आपको व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग करनी है। याद रहे कि आप केवल तीन ही लोगों के ग्रुप कॉल के लिए चुन सकते हैं।
6. अब चुना हुआ कॉन्टेक्ट सर्कल लिस्ट में सबसे ऊपर नज़र आएगा।
Advertisement
7. यहां आपको यह चुनना होगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं या फिर वॉयस कॉल।  

यदि कॉल के दौरान आपको किसी अन्य सदस्य को कॉल का हिस्सा बनाना है, तो आप कॉन्टेक्ट आइकन पर क्लिक करके उन्हें भी जोड़ सकते हैं। ध्यान रहे कॉल में चार से ज्यादा सदस्य नहीं जुड़ सकते।
Advertisement
 

आईफोन पर कैसे करें ग्रुप व्हाट्सऐप कॉल

1. सबसे पहले अपने आईफोन में व्हाट्सऐप ओपन करें।
2. अब व्हाट्सऐप के बॉटम में जाकर स्टेटस, कॉल्स, कैमरा और चैट बार में से 'कॉल' को चुनें।
3. कॉल को चुनने के बाद आपको वो लिस्ट नज़र आएगी जिनके साथ आज-तक आपने व्हाट्सऐप कॉल की है।
Advertisement
4. अब आपको 'New group' कॉल बटन पर क्लिक करना है।
5. अब ऐप आपको वो लिस्ट दिखाएगी, जिसमें से आपको ग्रुप कॉल के लिए कॉन्टेक्ट्स चुनने हैं। एंड्रॉयड की तरह, आइफोन में भी आप केवल तीन लोगों को ही ग्रुप कॉल के लिए चुन सकते हैं।
6. अब आपको यह चुनना होगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं या फिर वॉयस कॉल। वॉयस कॉल के लिए आपको फोन बटन पर क्लिक करना होगा, वहीं वीडियो कॉल के लिए वीडियो कैमरा बटन पर।

आईफोन में भी अगर आप कॉल के दौरान किसी अन्य सदस्य को कॉल का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आप कॉन्टेक्ट आइकन पर क्लिक करके उन्हें भी जोड़ सकते हैं। ध्यान रहे कॉल में चार से ज्यादा सदस्य नहीं जुड़ सकते।
 

इसके अलावा, आप अपने एंड्रॉयड और आईफोन में सीधे ग्रुप से भी कॉल कर सकते हैं। जानें, कैसे

1. सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करें।
2. अब उस ग्रुप का चुनें, जिसपर आपको कॉल करनी है।
3.अब व्हाट्सऐप कॉल बटन पर क्लिक करें।
4. अब बॉटम में आपको एक पॉप-अप स्क्रीन दिखेगी, यहां आपको उन कॉन्टेक्ट्स को चुनना है जिन्हें आप कॉल करना चाहते हैं। आप केवल तीन लोगों का ही चुनाव कर सकते हैं।
5. अब आपको वीडियो और वॉयस कॉल का चुनाव करना है। इसके बाद आप उन तीन सदस्यों के साथ वीडियो या फिर वॉयस कॉल का आनंद उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  2. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  2. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  6. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  7. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  8. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  9. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  10. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.