WhatsApp पर अब वीडियो कॉल के दौरान किसी और शख्स से करें चैट

व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैं। हम बात कर रहे हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट को स्टेटस बनाने की। नए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 सितंबर 2017 19:50 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैं
  • ये फीचर हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट स्टेटस अपडेट
  • नए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए
व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैं। हम बात कर रहे हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट को स्टेटस बनाने की। नए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए हैं। इन फीचर को देखकर यही कह सकते हैं कि फेसबुक की स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने यूज़र के लिए प्लेटफॉर्म को रोचक बनाए रखने के लिए हर रोज कुछ नया कर रही है।

हम आपको पहले पिक्चर इन पिक्चर फीचर के बारे में बताते हैं। अब यूज़र वीडियो कॉलिंग के विंडो का साइज़ तय कर सकते हैं और उसे स्क्रीन पर कहीं भी ले जा सकते हैं। हो सकता है कि यूज़र को वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और शख्स को टेक्स्ट मैसेज भेजने का मन करे या फुर कुछ और करने का, ऐसे में यह फीचर बेहद ही कारगर साबित होगा। कंपनी ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इस फीचर की टेस्टिंग जुलाई महीने में शुरू की थी। पिछले कुछ महीनों में कई मैसेजिंग ऐप ने पिक्चर इन पिक्चर जैसे फीचर रिलीज किए हैं, ताकि यूज़र अपने समय का भरपूर इस्तेमाल कर सकें। ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन भी इस फीचर को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 

अब WhatsApp यूज़र स्टेटस को सिर्फ टेक्स्ट से भी अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले यूज़र के पास स्टेटस अपडेट के तौर पर तस्वीरें या वीडियो इस्तेमाल करने की सुविधा थी। अब यूज़र लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न पर बैकग्राउंड कलर चुन पाएंगे और उस पर टेक्स्ट लिख पाएंगे। बता दें कि खास किस्म के टेक्स्ट वाला यह स्टेटस सिर्फ 24 घंटे तक रह सकता है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र के लिए इस फीचर को पिछले महीने के आखिर में ही पेश किया गया था। अब यह हर किसी के पास पहुंच गया है।

अपने प्लेटफॉर्म से और यूज़र को जोड़ने के लिए व्हाट्सऐप ने आक्रामक रणनीति अपनाई हुई है। हर हफ्ते या तो नए फीचर आ रहे हैं, या पुराने फीचर को बेहतर बनाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने बिजनेस ग्राहकों के लिए नए टूल का ऐलान किया था। अब बिजनेस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सऐप पर वैरिफाइड प्रोफाइल मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, WhatsApp, iOS, Android, Social, Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.