WhatsApp के डिजाइन में बदलाव, ज्यादा डार्क मोड, री-डिजाइन नेविगेशन!

WhatsApp ने आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल इंटरफेस डिजाइन में कई बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल इंटरफेस डिजाइन में बदलाव किए हैं।
  • कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया ग्रीन वॉट्सऐप इंटरफेस चुना गया।
  • ऑरिजनल डिफॉल्ट डूडल बैकग्राउंड को भी नया किया गया है।

WhatsApp ने डिजाइन में कई बदलाव किए हैं।

Photo Credit: Meta

WhatsApp ने आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल इंटरफेस डिजाइन में कई बदलाव किए हैं। कुछ नए बदलाव काफी छोटे हैं, जबकि अन्य ज्यादा साफ नजर आ रहे हैं। लेआउट में चैट फिल्टर जैसे कुछ अन्य बदलाव भी हैं, जिनकों लेकर कहा जाता है कि वे नेविगेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव ऐप को आसान और सामान्य बनाए रखते हुए फंक्शन में बढ़ोतरी करते हैं। नए बदलावों के साथ ऐप के iOS और एंड्रॉयड लेआउट पहले के मुकाबले में ज्यादा सामान नजर आते हैं।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में दावा किया कि 35 से ज्यादा कलर पैलेट्स पर विचार करने के बाद नया ग्रीन वॉट्सऐप इंटरफेस चुना गया। एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप को लो लाइट कंडीशन में आंखों के तनाव को कम करने और पढ़ने में आसान बनाने के लिए हाई कंट्रास्ट और डीपर टोन के साथ एक डार्क मोड भी मिला है। WhatsApp आइकन को भी राउंडेड, आउटलाइन वाले लुक के साथ अपडेट किया गया है। इनसे मिलते जुलते नए एनिमेशन और रीडिजाइन फोटो हैं। ऑरिजनल डिफॉल्ट डूडल बैकग्राउंड को भी नया किया गया है।

डिजाइन ओवरहाल के हिस्से के तौर पर एंड्रॉइड यूजर्स को वॉट्सऐप पर नीचे नेविगेशन बार भी मिलता है। इस फीचर को इसी साल मार्च में रोलआउट किया गया था। iOS यूजर्स को फुल-स्क्रीन मीनू के बजाय एक एक्सटेंड होने वाले ट्रे के साथ एक नया अटैचमेंट लेआउट मिलता है। अनरीड मैसेज और ग्रुप के लिए अलग टैब के साथ हाल ही में पेश किए गए चैट फिल्टर भी रीडिजाइन किया गया है। पिछली रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि वॉट्सऐप एक नए जूम कंट्रोल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को सीधे ऐप में फोटो को क्लिक करने या वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कई जूम ऑप्शन के बीच स्विच करने की सुविधा देगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.