व्हाट्सऐप पर आएगा ऐसा फीचर जो दिलाएगा गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज से छुटकारा!

अब व्हाट्सऐप पर जल्द 'गुड मॉर्निंग' जैसे फोरवार्डिड और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिल सकता है। व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर का टेस्ट करते देखा गया है, जिसमें आपको फोरवार्ड किए हुए मैसेज के ऊपर 'फोर्वार्डिड' लिखकर आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 16:06 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पर जल्द 'गुड मॉर्निंग' जैसे फोरवार्डिड संदेश से मिलेगा छुटकारा
  • व्हाट्सऐप एक ऐसे ही फीचर का टेस्ट करते देखा गया
  • फोरवार्ड किए हुए मैसेज के ऊपर 'फोर्वार्डिड' लिखकर आएगा
अब व्हाट्सऐप पर जल्द 'गुड मॉर्निंग' जैसे फोरवार्डिड और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिल सकता है। व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर का टेस्ट करते देखा गया है, जिसमें आपको फोरवार्ड किए हुए मैसेज के ऊपर 'फोर्वार्डिड' लिखकर आएगा। यानी, अगर आप हर दिन गुड मॉर्निंग, गुड नाइट जैसे फोरवार्ड किए जाने वाले मैसेज पसंद नहीं करते, तो आपको राहत मिल सकती है। यह फीचर डब्ल्यूएबीटाइनफो की नज़र में आया है, जो व्हाट्सऐप का अपडेट ट्रैकर है। दावा किया गया है कि यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा में एंड्रॉयड वी2.18.67 वर्ज़न के लिए है।

इसके साथ ही आपको बता दें स्टीकर फीचर अब एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर जारी कर दिया गया है। यह पहले विंडोज़ फोन के लिए आया था। ये दोनों फीचर बाइ डिफॉल्ट डिसेबल रखे गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर अगर यूज़र को किसी का फोरवार्डिड मैसेज मिलता है, तो अब उसे इस बात की जानाकरी दी जाएगी।
 

बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल में एंड्रॉयड और विंडोज़ फोन के लिए बीटा वर्ज़न में ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर दिया था। यह फीचर किसी कोड के ज़रिए इनेबल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, यह यूज़र को अपने आप दिखेगा। इससे ग्रुप का कोई भी सदस्य, डिस्क्रिप्शन को संपादित कर पाएगा। हालांकि, बाद में इसे ऐडमिन तक सीमित किया जा सकता है।

इस डिस्क्रिप्शन की शब्द सीमा 500 है। इसे पब्लिक ग्रुप को और दिलचस्प और सहज बनाने के लिए जोड़ा गया है। बता दें कि साल 2016 में व्हाट्सऐप ने इसमें चैट इनवाइट फीचर भी जोड़ा था। इसी महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएबीटाइन्फो ने एंड्रॉयड बीटा में टीओएस भी देखा था। इसके ज़रिए व्हाट्सऐप का डेटा फेसबुक पर शेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apps, Forwarded Message, Social, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.