WhatsApp पर आप कर सकेंगे एक वक्त पर कई लोगों से बात!

iPhone के कुछ WhatsApp यूज़र को ऑडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल करते देखा गया है। इससे साफ हो गया है कि जल्द ही WhatsApp के ज़रिए मल्टीपल यूज़र को...

WhatsApp पर आप कर सकेंगे एक वक्त पर कई लोगों से बात!

WhatsApp ग्रुप ऑडियो कॉल जल्द

ख़ास बातें
  • iPhone के कुछ WhatsApp यूज़र को मिला नया फीचर
  • WhatsApp के ज़रिए मल्टीपल यूज़र को करें ऑडियो कॉल
  • एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने 'सिलेक्ट ऑल' विकल्प दिया
विज्ञापन
iPhone के कुछ WhatsApp यूज़र को ऑडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल करते देखा गया है। इससे साफ हो गया है कि जल्द ही WhatsApp के ज़रिए मल्टीपल यूज़र को वॉयस कॉल किया जाना संभव होगा। एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने 'सिलेक्ट ऑल' विकल्प जोड़ा है, जिसमें नए मैसेज को रीड या आर्काइव करने के लिए सिंगल टैप किया जा सकेगा। नए बदलाव में WhatsApp ने आईफोन यूज़र को सर्वर साइड अपडेट दिए हैं, जबकि एंड्रॉयड में इसे इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp वर्ज़न 2.18.60 की ज़रूरत पड़ेगी। लेटेस्ट डिवेलपमेंट, WhatsApp के मीडिया विज़िबिलिटी फीचर के ठीक बाद आया है, जिसमें यूज़र को व्हाट्सऐप की सामग्री उनके गैलरी ऐप में परेशान नहीं करेगी।

एंड्रॉयड वर्ज़न को नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी दिया गया है, जो पहले सिर्फ आईफोन यूज़र के लिए ही उपलब्ध था। वाबेटाइन्फो ने इसे रिपोर्ट किया है। ग्रुप वीडियो कॉल काफी हद तक फोन के आम कॉलिंग सिस्टम जैसा लगता है। इसमें स्पीकर ऑन, वीडियो कॉल, म्यूट जैसे विकल्प दिए गए हैं। ग्रुप ऑडियो कॉल को लेकर लिमिट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। हमें जैसे ही यह अपडेट मिलेगा, आपको ज़रूर बताएंगे।

वाबीटाइन्फो का दावा है कि यह आईफोन के लिए व्हाट्सऐप के वर्ज़न 2.18.60 में दे दिया गया है। यह वही वर्ज़न है, जिसमें 'रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो' दिया गया था। ध्यान रहे, WhatsApp में मीडिया विजिबिलिटी के अलावा WhatsApp बीटा में न्यू कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी देखा गया  है, जिससे आसानी से नया कॉन्टैक्ट जोड़ा जाना संभव होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, आईफोन यूज़र इस फीचर का पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। नए फीचरों का लाभ लेने के लिए आपको WhatsApp का बीटा वर्ज़न अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करना होगा। यह गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम या एपीके फाइल के तौर पर हासिल किया जा सकता है। नया फीचर सबसे पहले वाबेटाइन्फो ने देखा था।
 
whatsapp


वहीं, मीडिया विज़िबिलिटी की बात करें तो WhatsApp के बीटा वर्ज़न में मीडिया विजिबिलिटी फीचर बाइ डिफॉल्ट एनेबल्ड है। आप इसे डिसेबल करने के लिए 'शो मीडिया इन गैलरी' विकल्प में जाकर सेटिंग - डेटा और स्टोरेज के ज़रिए अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। बता दें कि WhatsApp का डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट मीडिया गैलरी में नहीं दिखेगा। फाइल मैनेजर ऐप में दिए गए WhatsApp इमेजेस में जाकर ही आप इस सामग्री को देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »