WhatsApp iPhone ऐप पर अब ग्रुप चैट में प्राइवेट रिप्लाई भेजना संभव

iPhone पर WhatsApp ऐप को इस साल का पहला अपडेट मिल गया है। फेसबुक की स्वामित्व वाली इस मैसेजिंग कंपनी ने सोमवार को सभी iPhone मॉडल के लिए अपडेट रिलीज कर दिया।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2019 17:34 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन के लिए WhatsApp का नया वर्ज़न 2.19.10 है
  • ये फीचर पहले से आईफोन पर बीटा ऐप का हिस्सा रहे हैं
  • Reply Privately फीचर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर पहले ही आ चुका है
iPhone पर WhatsApp ऐप को इस साल का पहला अपडेट मिल गया है। फेसबुक की स्वामित्व वाली इस मैसेजिंग कंपनी ने सोमवार को सभी iPhone मॉडल के लिए अपडेट रिलीज कर दिया। इस अपडेट के बाद अब व्हाट्सऐप ग्रुप में प्राइवेट रिप्लाई का फीचर आ गया है। अब व्हाट्सऐप यूज़र को फोटोज़ और वीडियो में स्टीकर्स जोड़ने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा किसी कॉन्टेक्ट का स्टेटस को प्रिव्यू करने के लिए 3डी टच सपोर्ट आ गया है। याद रहे कि इस फीचर को कुछ दिन पहले ही व्हाट्सऐप बीटा ऐप का हिस्सा बनाया गया था। Reply Privately फीचर एंड्रॉयड यूज़र के लिए बीते महीने से उपलब्ध रहा है।

ऐप स्टोर पर जारी किए गए चेंजलॉग के मुताबिक, आईफोन के लिए WhatsApp का नया वर्ज़न 2.19.10 है। आइए आपको इस वर्ज़न में मिलने वाले नए फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं...

रिप्लाई प्राइवेट्ली
WhatsApp में किसी ग्रुप के सदस्यों को निजी चैट पर रिप्लाई करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले व्हाट्सऐप ग्रुप में रिप्लाई प्राइवेट्ली का सपोर्ट उन्हीं यूज़र के साथ काम करता था जो ग्रुप का हिस्सा नहीं थे। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp यूज़र को ग्रुप  चैट में किसी मैसेज पर टैप और होल्ड करना होगा। इसके बाद More सेक्शन में Reply Privately को चुनना होगा।

रिप्लाई प्राइवेट्ली फीचर को दिसंबर महीने में एंड्रॉयड ऐप का हिस्सा बना दिया गया था।
Advertisement
 

फोटोज़ और वीडियो में स्टीकर्स
आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, WhatsApp यूज़र अब किसी फोटो या वीडियो को एडिट करते वक्त स्माइली आइकन पर टैप कर सकते हैं। ऐसा करके मीडिया में स्टीकर्स जोड़ा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। यूज़र द्वारा फोटोज़ और वीडियो में अपनी पसंद की जगह पर स्टीकर्स को ड्रैग और ड्रॉप किया जा सकता है।
Advertisement

फोटोज़ और वीडियो में स्टीकर्स जोड़ने के लिए चैट में टेक्स्ट फील्ड के बगल में नज़र आ रहे कैमरा आइकन पर टैप करें। इसके बाद अपनी पसंद के किसी पुरानी फोटो या वीडियो को चुन लें, या फिर नई तस्वीर और वीडियो शूट कर लें। इसके बाद फोटो या वीडियो को एडिट करना शुरू कर दें, अब स्माइली आइकन पर टैप करें। इसके बाद आप उन स्टीकर्स को देख पाएंगे जिन्हें चुनकर आप अपने मीडिया में जोड़ सकते हैं।

प्रिव्यू स्टेटस में 3डी टच
Advertisement
WhatsApp iPhone ऐप में आईफोन यूज़र स्टेटस टैब में कॉन्टेक्ट के स्टेटस को 3डी टच के ज़रिए प्रिव्यू कर पाएंगे। प्रिव्यू स्क्रीन में यूज़र अपनी पसंद के हिसाब से स्टेटस को म्यूट भी कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि सभी आईफोन मॉडल 3डी टच को सपोर्ट नहीं करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.