WhatsApp के Android ऐप पर Google Drive बैकअप की वापसी

WhatsApp के Android ऐप पर Google Drive बैकअप की वापसी
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक फीचर को टेस्ट कर रहा था, जिसमें गूगल ड्राइव की मदद से चैट हिस्ट्री और मीडिया को री-स्टोर किया जा सके। कुछ यूज़र ने इस फ़ीचर का इस्तेमाल भी किया, लेकिन इसे तुरंत ही हटा लिया गया। आखिरकार, WhatsApp में इस फीचर की वापसी हुई है और यह एंड्रायड (Android) पर v2.12.194 वर्ज़न में उपलब्ध है।

इस फ़ीचर की जानकारी लेटेस्ट वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले कुछ यूज़र को तब मिली, जब WhatsApp ने सुबह करीब 4 बजे एक नोटिफिकेशन भेजकर गूगल ड्राइव (Google Drive) फोल्डर को एक्सेस करने की इजाज़त मांगी। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp की सेटिंग्स की बजाय Google Drive की सेटिंग्स में बदलाव करना होगा।

आपको याद दिला दें कि पहले बैकअप ऑप्शन की सेटिंग WhatsApp सेटिंग्स के जरिए ही की जाती थी। इस प्रक्रिया में आप बैकअप ऑप्शन पर टैप करने के बाद अपने गूगल अकाउंट में प्रवेश करते थे, जिसके बाद आप अपनी फाइल्स को बैकअप या री-स्टोर कर सकते थे। यूज़र बैकअप की फ्रीक्वेंसी दिन, हफ्ते और महीने के हिसाब से बदल सकते थे। इसमें यूज़र्स को बैकअप ऑप्शन बंद करने की भी सुविधा मिलती थी। यूज़र बैकअप के लिए Wi-Fi या Wi-Fi+ सेल्युलर डेटा ऑप्शन के बीच चुन सकते थे। ध्यान देने वाली बात ये है कि WhatsApp ने ऑटो बैकअप प्रोसेस के लिए डिफॉल्ट टाइम सुबह 4 बजे का तय किया है। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि WhatsApp इस सेटिंग को एप्लिकेशन के अंदर रखेगा या नहीं।

जैसा कि आप जानते हैं कि WhatsApp का लेटेस्ट वर्ज़न (v2.12.194) अभी भी गूगल प्ले (Google Play) पर मौजूद नहीं है। इसलिए यूज़र्स को इन फ़ीचर्स के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है। जिन्हें जल्दी है वो WhatsApp पेज पर जाकर लेटेस्ट अपडेट कर सकते हैं।

इसके अलावा ऐप के v2.12.194 वर्ज़न में 'mark as unread' और कस्टम नोटिफिकेशन फ़ीचर शामिल किए गए हैं। नोटिफिकेशन सेटिंग बॉक्स में यूज़र को चैट म्यूट करने के साथ-साथ नए कस्टम नोटिफिकेशन ऑप्शन की सुविधा मिलेगी। कस्टम ऑप्शन के ज़रिए यूज़र टोन, वाइब्रेशन लेंथ और पॉप अप नोटिफिकेशन अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »