• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp Hides Muted Status: व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन में एक नया फीचर दिया जा रहा है, जानें इसके बारे में।

WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp: व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर

ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फीचर लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.260 में हुआ स्पॉट
  • हमने WhatsApp Muted Status Updates फीचर को किया स्पॉट
  • WABetaInfo से मिला संकेत बैच बनाकर रोल आउट हो सकता है फीचर
विज्ञापन
WhatsApp Hides Muted Status: व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन में म्यूटेड स्टेटस को हाइड करने का नया फीचर दिया जा रहा है। पिछले कई महीनों से WhatsApp का यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में था और अब इस फीचर को टेस्टिंग के लिए ऐनेबल कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप स्टेटस सेक्शन से म्यूटेड स्टेटस को हाइड किया जा सकता है। अभी म्यूट किया गया स्टेटस सबसे नीचे दिखाई देता है लेकिन इस फीचर के आने के बाद यह पूरी तरह से हाइड हो जाएगा।

अपडेट को WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.260 में एक यूजर द्वारा स्पॉट किया गया है। हमने भी इसी समान वर्जन पर इस फीचर को देखा है। WABetaInfo ने भी कंफर्म किया है कि व्हाट्सऐप संभवत: हाइड म्यूटेड स्टेटस अपडेट को रोल आउट कर रहा है।
 
whatsapp

अगर भी WhatsApp के इस नए फीचर को देखना चाहते हैं तो इसके लिए व्हाट्सऐप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होना जरूरी है। इसके अलावा आप चाहें तो एपीके मिरर से लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड भी कर सकते हैं। याद करा दें कि म्यूटेड स्टेटस अपडेट फीचर को सबसे पहली बार जून में व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.183 में स्पॉट किया गया था।

एक बार इस फीचर के ऐनेबल होने के बाद म्यूटेड अपडेट खुद-ब-खुद हाइड हो जाएंगे। म्यूटेड अपडेट टैब के आगे डाउन ऐरो नज़र आ रहा है, इसपर क्लिक करने के बाद आपको म्यूटेड स्टेटस अपडेट दिखने लगेंगे, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ऐरो बटन ऊपर की दिखाई देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »