WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऐसे करेगा काम

WhatsApp ने इस साल के शुरुआत में iOS यूजर के लिए Picture-in-Picture मोड को लॉन्च किया था। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर को व्हाट्सऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर देने के लिए काम कर रही है। PiP सपोर्ट का बीटा वर्जन 2.18.301 एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आ गया है।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऐसे करेगा काम
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा पर आया WhatsApp PiP मोड
  • PiP मोड का बीटा वर्जन 2.18.301 है
  • इस साल के शुरुआत में iOS यूजर को मिला था WhatsApp PiP मोड
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने इस साल के शुरुआत में iOS यूजर के लिए Picture-in-Picture मोड को लॉन्च किया था। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर को व्हाट्सऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर देने के लिए काम कर रही है। PiP सपोर्ट का बीटा वर्जन 2.18.301 एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आ गया है। इस फीचर की मदद से ऐप में ही एक छोटी सी विंडो ओपन होगी जिसमें Instagram, Facebook और YouTube वीडियो को देखा जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ ऐप में फीचर आने के बाद किसी कॉन्टैक्ट द्वारा भेजे वीडियो को देखने के लिए आपको इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी।

PiP सपोर्ट मिलने के बाद यदि आप किसी YouTube लिंक पर क्लिक करते हैं तो वीडियो ऐप में ही प्ले होनी शुरू हो जाएगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। चैट छोड़ते ही वीडियो अपने आप बंद हो जाती है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की मदद से आप वीडियो देखते समय कई लोगों से बात कर सकते हैं। अगर आपने लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.18.301 डाउनलोड कर लिया है लेकिन फिर भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा तो चैट का बैकअप लें। इसके बाद व्हाट्सऐप को री-इंस्टॉल करें।
 
whatsapp

ऐप को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद अलग से ओपन हुई विंडो में आपको प्ले/ Pause, बंद करने और फुलस्क्रीन बटन दिखाई देंगे। इसके अलावा वीडियो विंडो का साइज बढ़ाने, छोटा करने और कहीं भी मूव करने का विकल्प मिलेगा। WABetaInfo ने इस बात को नोटिस किया कि PiP मोड केवल उन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट या ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। बता दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर मोड अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से एपीके फाइल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp PiP Mode

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »