'सरकार 3 महीने के लिए दे रही है फ्री इंटरनेट', WhatsApp के इस फेक मैसेज से सावधान!

अप्रैल में भी एक फेक मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें WhatsApp Pink लाने का दावा किया गया था, जो हैकर्स को यूज़र्स का डेटा हासिल करने और प्रभावित यूज़र्स के फोन का एक्सेस प्राप्त करने की अनुमति दे सकता था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जून 2021 20:59 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में वायरल हो रहा है फेक मैसेज
  • सरकार द्वारा फ्री इंटरनेट देने की हो रही है बात
  • इस मैसेज के जरिए लोगों का निजी डेटा भी चुरा सकते हैं हैकर्स

हाल ही में WhatsApp पर फेक मैसेज फैला था, जिसमें 'लाल टिक' की बात की गई थी

एक नकली व्हाट्सऐप मैसेज (Fake WhatsApp Message) वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार तीन महीने के लिए 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूज़र्स को मुफ्त इंटरनेट दे रही है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने मैसेज को फ्रॉड (Fraud Message) बताया है और पुष्टि की है कि सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। मैसेज में एक लिंक भी है, जिसका उपयोग यूज़र्स को बरगलाने और उनका व्यक्तिगत डेटा चुराने के लिए किया जा सकता है। यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें और अपने अन्य कॉन्टेक्ट्स को भी इस तरह के स्कैम के बारे में जानकारी दें।

PIB ने 1 जून को फर्जी व्हाट्सऐप मैसेज के बारे में जानकारी ट्वीट की। साथ ही मैसेज के कंटेंट को दिखाने वाला एक छोटा वीडियो भी साझा किया। वीडियो से पता चलता है कि मैसेज यूज़र्स को गलत जानकारी देता है। इसमें लिखा है कि सरकार मुफ्त इंटरनेट दे रही है और यह ऑफर 29 जून तक Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इसमें एक लिंक भी शामिल है, जो यूज़र को किसी वेबसाइट पर ले जाता है, जो यूज़र्स से उनकी निजी सबमिट करने के लिए कहता है। ध्यान रहे कि ऐसा करने से आपका यह सारा डेटा गलत हाथों में जा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचे।
 

इस तरह के फेक मैसेज अकसर वायरल होते रहते हैं। अप्रैल में, एक मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें WhatsApp Pink लाने का दावा किया गया था, जो हैकर्स को यूज़र्स का डेटा हासिल करने और प्रभावित यूज़र्स के फोन का एक्सेस प्राप्त करने की अनुमति दे सकता था। PIB ने भी पिछले हफ्ते ही एक और फेक मैसेज की जानकारी दी थी, जिसमें यह झूठा दावा किया गया था कि व्हाट्सऐप पर सरकार की नज़र है और यदि आपके चैट में लाल टिक दिखाई दिया, तो आपके ऊपर कार्यवाई हो सकती है।

फर्जी मैसेज को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए WhatsApp में उस मैसेज के ऊपर ‘forwarded many times' यानी 'कई बार फॉरवर्ड किए गए' लेबल लिखा आता है, लेकिन फिर भी यह लोगों को मैसेज को फैलाने से नहीं रोक पाता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.