WhatsApp पेमेंट सर्विस का बढ़ा दायरा, अब 10 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे सर्विस का इस्तेमाल

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp की पेमेंट सर्विस का अब विस्तार होने जा रहा है।
  • शुरुआत में NPCI की ओर से इसे 2 करोड़ यूजर्स की मिली थी परमिशन।
  • प्लेटफॉर्म के भारत में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी।

WhatsApp की पेमेंट सर्विस का अब विस्तार होने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप को अपनी पेमेंट सर्विस का दायरा बढ़ाने और पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए नई लिमिट मिली है। प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट कमिशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर 6 करोड़ अधिक यूजर्स की मंजूरी मिली है।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने जब अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत की थी, उस समय NPCI की ओर से इसे 2 करोड़ यूजर्स, उसके बाद 4 करोड़ यूजर्स की परमिशन मिली थी। अब 6 करोड़ अधिक यूजर्स की परमिशन मिलने के बाद वॉट्सएप के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ हो गया है। यानि कि अब वॉट्सएप अपने 50 करोड़ यूजर्स में से 10 करोड़ यूजर्स को पेमेंट सर्विस में शामिल कर सकता है। 

WhatsApp सालों से NPCI से कहता आ रहा था कि भारत इसके लिए सबसे बड़ी मार्केट है और यहां पर यूजर्स को पेमेंट सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए कोई लिमिट नहीं लगाई जानी चाहिए। नवंबर 2021 में NCPI ने वॉट्सएप पेमेंट सर्विस के लिए लिमिट 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ कर दी थी। 

NPCI ने 2020 में वॉट्सएप को पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की परमिशन दी थी। कंपनी कई सालों से लगातार भारतीय रेगुलेशंस के अनुरूप काम करने की कोशिश कर रही थी जिसमें डेटा स्टोरेज की शर्तें भी शामिल थीं। भारत सरकार चाहती थी कि कंपनी पेमेंट से जुड़े डेटा को लोकल सर्वर पर स्टोर करे। भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस सेक्टर में काफी भीड़ है। भारत में वॉट्सएप का मुकाबला एल्फाबेट के Google Pay, सॉफ्टबैंक और एंट ग्रुप वाले Paytm और वॉलमार्ट के PhonePe पेमेंट सर्विसेज से है। 

WhatsApp की ओर से इस डेवलपमेंट के बारे में कमेंट अभी तक नहीं मिल पाया था। लेकिन, NPCI ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में इस डेवलपमेंट की पुष्टि की। वॉट्सएप के लिए यह एक राहत भरी खबर है लेकिन इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है। इस लिहाज से नई लिमिट के बाद भी प्लेटफॉर्म की पेमेंट सर्विस का विकास एक सीमित दायरे में ही हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
  3. स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
  4. Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
  5. Infinix Note Edge 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
  7. फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
  8. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  9. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  10. भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज
  11. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  12. Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
  13. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  14. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  15. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  16. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  17. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  18. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note Edge 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज
  3. फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
  4. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
  6. Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
  7. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  9. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  10. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.