WhatsApp में आएगा नया फीचर, मैसेज होंगे खुद-ब-खुद गायब

WhatsApp Disappearing Messages Feature: व्हाट्सऐप के नए फीचर की मदद से मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे। जानें इस नए फीचर के बारे में विस्तार से।

WhatsApp में आएगा नया फीचर, मैसेज होंगे खुद-ब-खुद गायब

WhatsApp Disappearing Messages Feature: व्हाट्सऐप में आएगा नया फीचर, मैसेज होंगे खुद-ब-खुद गायब

ख़ास बातें
  • WhatsApp कर रही है 'डिसअपीयरिंग मैसेज' फीचर की टेस्टिंग
  • तय समय सीमा के बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे मैसेज
  • यूज़र्स चैट को 'डिसअपीयर्ड' मार्क कर सकते हैं
विज्ञापन
WhatsApp Disappearing Messages Feature: Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूज़र्स को नए-नए फीचर्स देने को लेकर काम करता रहता है। WhatsApp अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, इस फीचर की मदद से यूज़र्स द्वारा भेजे गए मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे। तय समय सीमा के बाद मैसेज गायब हो जाएगा। इस फीचर को हाल ही में व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड पब्लिक बीटा वर्जन v2.19.275 में स्पॉट किया गया है। बीटा वर्जन का हिस्सा होने के बावजूद भी यह पब्लिक यूसेज के लिए उपलब्ध नहीं है और यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है।

WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp सक्रिय रूप से इस फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर भविष्य में बग-फ्री रूप से व्हाट्सएप अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर कहा गया है कि जैसा कि फीचर के नाम से संकेत मिल रहा है मैसेज चैट से खुद-ब-खुद डिलीट हो जाता है।
 
mvrn75ik

WhatsApp Disappearing Messages: व्हाट्सऐप पर आया नया फीचर
Photo Credit: WABetaInfo

जिस भी चैट को 'डिसअपीयर्ड' मार्क किया जाएगा वह तय की गई समय सीमा के बाद गायब हो जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp यूज़र को सबसे पहले ग्रुप इंफो में जाकर 'डिसअपीयरिंग मैसेज' को ऐनेबल करना होगा।

'डिसअपीयरिंग मैसेज' का यह नया फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जो व्हाट्सऐप पर सेंसिटिव जानकारी को साझा करते हैं। याद करा दें कि WhatsApp ने पिछले महीने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नए फीचर को रोल आउट किया था। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की मदद से यूज़र स्टेटस स्टोरी को सीधे फेसबुक स्टोरी और अन्य ऐप्स पर शेयर कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »