WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप को मिले ये दो काम के मैसेजिंग फीचर

WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए अपडेट जारी किया है। अपडेट के बाद व्हाट्सऐप एंड्रॉय़ड ऐप को Consecutive Voice Messages और Group Call Shortcut फीचर मिल जाएंगे।

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप को मिले ये दो काम के मैसेजिंग फीचर
ख़ास बातें
  • WhatsApp Android बीटा वर्ज़न 2.18.363 के यूआई में बदलाव किया गया
  • कई वॉयस मैसेज को लगातार प्ले करने वाला फीचर भी आया
  • ये फीचर पहले ही WhatsApp iOS बीटा ऐप के लिए रिलीज किए जा चुके हैं
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए अपडेट जारी किया है। अपडेट के बाद व्हाट्सऐप एंड्रॉय़ड ऐप को Consecutive Voice Messages और Group Call Shortcut फीचर मिल जाएंगे। एक फीचर की मदद से WhatsApp यूज़र एक साथ कई ऑडियो मैसेज को लगातार प्ले कर पाएंगे। जबकि दूसरे फीचर में यूज़र को ग्रुप कॉल करने के लिए शॉर्टकट बटन मिल जाएगा। दोनों ही नए फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए आए हैं। इन्हें भविष्य में रीमोटली एक्टिव कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जो भी व्हाट्सऐप यूज़र 2.18.362 और 2.18.363 बीटा वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये फीचर मिले हैं। याद रहे हैं कि ये फीचर पहले ही WhatsApp iOS बीटा ऐप के लिए रिलीज किए जा चुके हैं।

सबसे पहले बात Consecutive Voice Messages फीचर की। इसकी मदद से व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर यूज़र कई वॉयस मैसेज को लगातार प्ले कर सकते हैं। यह फीचर तब काम करेगा जब WhatsApp एक बार में दो से या उससे ज़्यादा मैसेज डिटेक्ट करता है। इसके बाद आपको सिर्फ पहले ऑडियो मैसेज पर प्ले बटन दबाना है। इसके बाद WhatsApp अपने आप ही सभी वॉयस मैसेज को एक के बाद एक प्ले कर देगा। अंत में यूज़र को साउंड अलर्ट भी मिलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फीचर Android beta version 2.18.362 ऐप के कोड में उपलब्ध है। इसे बाद में एक्टिव कर दिया जाएगा।

अब बात दूसरे फीचर की। लेटेस्ट WhatsApp Android बीटा वर्ज़न 2.18.363 के यूआई में बदलाव किया गया है। इस फीचर को पहले व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लिए रिलीज किया गया था। जब इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा तब आपके व्हाट्सऐप में ग्रुप चैट के लिए नया ग्रुप कॉल बटन आ जाएगा। आप जैसे ही उस बटन को टैप करते हैं, वहां ग्रुप के सभी सदस्यों नाम दिखने लगेगा। इसके बाद यहीं से ऑडियो या वीडियो कॉल बटन पर टैप करके ग्रुप ऑडियो या वीडियो कॉल शुरू हो जाएगा। WABetaInfo ने जानकारी दी है कि यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल है। इसे भविष्य के अपडेट में एक्टिव किए जाने की उम्मीद है।
 
whatsapp

बता दें कि टेस्टिंग के दौरान एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न (2.18.362 और 2.18.363) या नए बीटा ऐप वर्ज़न 2.18.364 पर हमें इन दोनों ही फीचर की झलक नहीं मिली।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »