WhatsApp टेक्स्ट स्टेटस हुआ रंग-बिरंगा, जानें इस बारे में

बीटा टेस्टिंग के बाद, आखिरकार व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रंगीन टेक्स्ट स्टेटस पेश कर दिया है। इस फ़ीचर को सबसे पहले फेसबुक द्वारा पिछले साल केआखिर में एंड्रॉयड ऐप पर जारी किया गया था। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र एक कलरफुल बैकग्राउंड, फॉन्ट और इमोजी कॉन्बिनेशन के साथ स्टेटस अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2017 11:22 IST
ख़ास बातें
  • नया फ़ीचर अभी सभी यूज़र को नहीं दिख रहा है
  • एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूज़र को यह फ़ीचर जारी किया जा रहा है
  • यह फ़ीचर सबसे पहले फेसबुक ने पिछले साल जारी किया था
बीटा टेस्टिंग के बाद, आखिरकार व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रंगीन टेक्स्ट स्टेटस पेश कर दिया है। इस फ़ीचर को सबसे पहले फेसबुक द्वारा पिछले साल केआखिर में एंड्रॉयड ऐप पर जारी किया गया था। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र WhatsApp पर एक कलरफुल बैकग्राउंड, फॉन्ट और इमोजी कॉन्बिनेशन के साथ स्टेटस अपडेट कर सकते हैं।

AdWeek की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने पुष्टि की है कि रंगीन टेक्स्ट फ़ीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट पर ऐप को अपडेट करने के बाद भी सभी यूज़र इस फ़ीचर को अभी नहीं देख पा रहे हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड और आईओएस पर अभी इसे चरणबद्ध तरीके से एक्टिवेट किया गया है और पूरी तरह से रोल आउट किया जाना बाकी है। जहां कुछ यूज़र इस फ़ीचर को देख पा रहे हैं, वहीं बाकी को भी जल्द ही यह फ़ीचर मिलने लगेग। आईफोन यूज़र के लिए, नए स्टेटस बारमें कैमरा आइकन के पास एक पेन आइकन बना हुआ है। पेन आइकन पर क्लिक करने से स्टेटस, फॉन्ट चुनने, इमोजी और बैकग्राउंड कलर का विकल्प मिलेगा।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

स्टेटस लिखने और जरूरी बदलावों के बाद, आप टेक्स्ट स्टेटस भेजने के लिए ग्रीन एरो पर टैप करें। इसके बाद, आपके सभी कॉन्टेक्ट के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस पब्लिश हो जाएगा। एंड्रॉयड यूज़र के लिए, स्टेटस टैब में कैमरा आइकन के ऊपर सबसे नीचे फ्लोटिंग पेन आइकन दिखता है। टिप्स्टर ने पुष्टि की है कि अभी व्हाट्सऐप विंडोज़ फोन और वेब पर यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं करता लेकिन यहां अभी टेक्स्ट स्टेटस व्यू किए जा सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, टिप्स्टर का दावा है कि आईफोन ऐप में ज़्यादा स्टिकर सपोर्ट के साथ-साथ बेहतर चैट सर्च फ़ीचर मिलेगा। अभी के लिए स्टिकर डिसेबल कर दिए गए हैं, लेकिन आने वाले रिलीज़ में इन्हें स्विच ऑन कर दिया जाएगा। व्हाट्सऐप आईफोन के वर्ज़न v2.17.50 में टाइपिंग बार से टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू करने का विकल्प भी  आ गया है। इसके लिए जिस भी फॉरमेट में आप लिखना चाहते हैं वहां टैप और होल्ड करें व नीचे दिए गए फ्लोटिंग विकल्प चुनें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.