WhatsApp Business App भारत में लॉन्च

लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही व्हाट्सऐप फॉर बिज़नेस ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। व्हाट्सऐप का यह नया ऐप बिज़नेस के लिए एक साधारण टूल के साथ आता है जिससे यूज़र अपने क्लाइंट और ग्राहकों के साथ आसान तरीके से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2018 11:21 IST
लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही व्हाट्सऐप फॉर बिज़नेस ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। व्हाट्सऐप का यह नया ऐप बिज़नेस के लिए एक साधारण टूल के साथ आता है जिससे यूज़र अपने क्लाइंट और ग्राहकों के साथ आसान तरीके से बात कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने व्हाट्सऐप फॉर बिज़नेस ऐप की घोषणा पिछले साल सितंबर में की थी और कंपनी ने BookMyShow, Netflix और MakeMyTrip केसाथ साझेदारी में शुरुआत की। ऐप को सबसे पहले इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, ब्रिटेन और अमेरिका में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। ख़ास बात है कि ऐप को पब्लिक रिलीज़ से पहले, शुरुआत में भारत और ब्राज़ील में टेस्ट किया गया था।

WhatsApp Business ऐप को ख़ासतौर पर छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके साथ कंपनियां अपने ग्राहकों से जुड़ पाएंगी और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का हिस्स बन पाएंगे। व्हाट्सऐप के दुनियाभर में 1.3 बिलियन से ज़्यादा यूज़र हैं। ओरिजिनल व्हाट्सऐप ऐप से अलग, बिज़नेस-केंद्रित इस ऐप में कारोबारी अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और बिज़नेस की जानकारी, ईमेल या स्टोर एड्रेस और वेबसाइट जैसी सूचनाएं डाल सकते हैं। इसके साथ ही यह स्मार्ट मैसेजिंग टूल भी मुहैया कराता है जिससे तेजी से अकसर पूछे जाने वाले सवालों के तेज और फटाफट जवाब दिए जा सकें। ऐप में नए ग्राहकों को ग्रीटिंग मैसेज भेजने और कंपनियों के व्यस्त होने पर 'away' सेट करने यानी दूर रहने का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा, ऐप व्हाट्सऐप वेब सपोर्ट करता है जिससे कंपनियां सीधे डेस्कटॉप से ही मैसेज भेज और रिसीव कर सकती हैं।
 

छोटे कारोबारियों के लिए कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को इनेबल करने वाले फ़ीचर के साथ, व्हाट्सऐप की योजना आने वाले समय में कुछ बिज़नेस को Confirmed Accounts के तौर पर मार्क करने की है। Morning Consult द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, भारत और ब्राज़ील में 80 प्रतिशत से ज़्यादा छोटे कारोबारियों का मानना है कि व्हाट्सऐप के चलते उन्हें ग्राहकों से बातचीत करने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

ओरिजिनल व्हाट्सऐप से समानता की बात करें तो, व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप में भी प्रोफाइल तस्वीर के लिए प्राइवेसी सेट करना, अबाउट इन्फोर्मेशन और स्टेटस के साथ-साथ कॉन्टेक्ट को ब्लॉक व रीड रीसिप्ट इनेबल करने जैसे विकल्प मिलते हैं। ऐप में लाइव लोकेशन फ़ीचर भी है जिससे कंपनियां अपने ग्राहकों और क्लाइंट के साथ लोकेशन साझा कर सकतीं हैं। कारोबारी वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।
Advertisement

व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड 4.0.3 और इससे ज़्यादा के वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है। आईओएस डिवाइस के लिए भी जल्द बिज़नेस ऐप लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.