WhatsApp के कारण आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो सकता है क्रैश!

अगर आप WhatsApp के रेग्युलर यूज़र हैं तो ध्यान दें। इसमें बग के तौर पर एक मैसेज फोरवार्ड किया जा रहा है, जिससे व्हाट्सऐप के क्रैश होने की शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 7 मई 2018 15:13 IST

WhatsApp

अगर आप WhatsApp के रेग्युलर यूज़र हैं तो ध्यान दें। इसमें बग के तौर पर एक मैसेज फोरवार्ड किया जा रहा है, जिससे व्हाट्सऐप के क्रैश होने की शिकायतें मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ व्हाट्सऐप ही नहीं, एंड्रॉयड फोन के भी क्रैश कर जाने की शिकायतें सामने आई हैं। स्लैशगियर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ख़ास तरह का मैसेज लोगों के चैटबॉक्स में जा रहा है। टैप करने पर ऐप के हिडन सिंबल एक्सपेंड हो जाते हैं। यह ऐप और ऑपरेटिंग सिस्टम, दोनों पर असर डालता है।

बता दें कि ऐसे मैसेज नए नहीं हैं और सिर्फ एंड्रॉयड तक सीमित नहीं है। यहां तक कि आईमैसेज भी इस बग से बच नहीं पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये व्हाट्सऐप का दो तरह का मैसेज है, जो फोरवार्ड किया जा रहा है। एक में ब्लैक डॉट है, जो वॉर्निंग के साथ आता है जो यूज़र के ज़ेहन में टैप करने की उत्सुकता जगाता है। दूसरा 'खतरनाक' मैसेज, जो लोगों के फोन व व्हाट्सऐप को नुकसान पहुंचा रहा है, वह पिछले मैसेज जैसी किसी भी चेतावनी के साथ नहीं आता है। मैसेज में कुछ स्पेशल कैरेक्टर हैं, जो दिखते नहीं हैं लेकिन टेक्सट बिहेवियर को बदल देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.