WhatsApp में बदलेगा मैसेज भेजने का अंदाज, आ सकता है एनिमेटेड स्टिकर्स का सपोर्ट

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा 2.19.275 अपडेट में 'Disappearing Messages' फीचर को भी देखा गया था। इस फीचर में व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन ग्रुप मैसेज के लिए एक सीमित समय चुन सकता है, जिसके खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। 

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 जनवरी 2020 12:37 IST
ख़ास बातें
  • कई अन्य मैसेजिंग ऐप में एनिमेटेड स्टिकर्स सपोर्ट पहले से मौज़ूद
  • WhatsApp ने एक सर्वर लेवल अपेडट भी रिलीज की है
  • खुद-ब-खुद मैसेज गायब होने वाले फीचर पर भी चल रहा है काम

WhatsApp में फिलहाल यह फीचर उपलब्ध नहीं

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज हो चुका है। इस अपडेट में एनिमेटेड स्टिकर्स के लिए सपोर्ट दिए जाने की जानाकरी मिली है। व्हाट्सऐप के अपडेट और उनमें आने वाले फीचर्स पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दावा किया है कि लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा अपडेट के बाद इस ऐप में एनिमेटेड स्टिकर्स फीचर के लिए सपोर्ट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यह फीचर फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में रिलीज किया जाएगा।

जैसा कि हमने पिछली रिपोर्ट में बताया था कि व्हाट्सऐप ने एक सर्वर लेवल अपेडट रिलीज की है, जिसमें मौजूदा स्टिकर्स पैक को अपडेट किया गया है। यूज़र्स को अपने स्टिकर्स पैक को खुद अपडेट करना होगा। यह अपडेट बटन केवल उन्ही पैक के सामने दिखाई देगा, जिन्हें पहले से डाउनलोड किया गया है।
Advertisement

इस अपडेट को जांचने और डाउनलोड करने के लिए यूज़र्स को व्हाट्सऐप के अंदर किसी भी चैट को खोलना होगा और टाइपिंग बॉक्स के बायीं तरफ में दिए गए इमोजी आइकॉन पर जाना होगा। यहां नीचे दिए स्टिकर सेक्शन को खोलना होगा और पहले से डाउनलोड किए हुए स्टिकर पैक के साइड में दिए अपडेट आइकॉन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से मौजूदा स्टिकर्स पैक अपडेट हो जाएंगे। फिलहाल इस अपडेट को रिलीज करने के पीछे का कारण पता नहीं चला है।

हाल ही में व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा 2.19.275 अपडेट में 'Disappearing Messages' फीचर को भी देखा गया था। इस फीचर में व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन ग्रुप मैसेज के लिए एक सीमित समय चुन सकता है, जिसके खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे।
Advertisement

पिछली कुछ रिपोर्ट में इस फीचर के सिंगल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए रिलीज होने की बात कही गई थी, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट का दावा है कि यह फीचर केवल ग्रुप चैट तक ही सीमित रहेगा। ग्रुप चैट के लिए रिलीज होने वाला यह 'Disappearing Messages' फीचर एडमिन को पुराने मैसेज डिलीट कर ग्रुप को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। इतना ही नहीं, लंबे समय के इंतजार के बाद डेवलपर्स अब व्हाट्सऐप डार्क मोड फीचर को भी रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कथित तौर पर कुछ यूज़र्स को इस फीचर को टेस्ट करने का मौका भी मिल चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.